Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 19
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » कड़वी हवा: जलवायु परिवर्तन पर बनी पहली भारतीय फिल्म

कड़वी हवा: जलवायु परिवर्तन पर बनी पहली भारतीय फिल्म

Ajay vermaBy Ajay verma18/11/2017No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) नील माधब पांडा द्वारा निर्देशित ‘कड़वी हवा’ जलवायु परिवर्तन के वास्तविक खतरे को दर्शाने वाली एक शक्तिशाली और हृदय को झकझोर देने वाली फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर शौरी एक युवा बैंक ऋण वसूली एजेंट, जबकि संजय मिश्रा एक अंधे बुजुर्ग किसान के रूप में दिखेंगे। इसमें दिखाया गया है कि दो आम लोग दो अलग-अलग मौसम की स्थिति में जीवित रहने के लिए लड़ रहे हैं, न कि उनके निर्माण के लिए। फिल्म में पानी की किल्लत और पानी न बरसने के कारण गांव में आने वाली आपदाओं को बहुत ही शानदार तरीके से पेश किया गया है। प्राकृतिक आपदाओं से शुरू हुई खबरों ने अंत तक उन्हीं समस्याओं को बारीकी से दर्शाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कोई बाढ़, तो कोई सूखे से परेशान है। इसमें एक्टर संजय मिश्रा पानी किल्लत के कारण तरस रहे हैं, तो वहीं रणवीर शौरी समुद्र के किनारे बसे होने के कारण बाढ़ रूपी कहर से परेशान हैं। फिल्म में तिलोत्तमा सोम और भूपेश सिंह भी शामिल हैं। यह जानकारी राजधानी के होटल पीवीआर प्लाज़ा में आयोजित प्रेस सम्मेलन में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान इसके कलाकारों ने दी। मीडिया से बातचीत में पूरी टीम ने फिल्म के बारे में अपने विचार और अनुभव साझा किए। 

‘कड़वी हवा’ के निर्देशक नीला माधब पांडा कहते हैं, “हमने इस फिल्म को पारिस्थितिकी के अनुकूल बनाने की हरसंभव कोशिश की है, क्योंकि हम सबके ऊपर इस ग्रह की जिम्मेदारी है। ऐसे में हम सबको इस भावना का संदेश प्रसारित करने की जरूरत है कि जलवायु परिवर्तन वास्तविक है, भले ही दुनिया के कुछ नेताओं को लगता हो कि यह एक धोखा, भ्रम और छलावा है।” संजय मिश्रा ने अनूठे तरीके से अपने विचार रखते हुए कहा, “मुझे इस तरह के सिनेमा के साथ खुद को जोड़ना बहुत रोमांचित करता है और ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनकर खुद को भाग्यशाली भी मानता हूं। यह फिल्म हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि अब तक जलवायु परिवर्तन से परिचय कराने वाली कोई फिल्म नहीं बनी है। वैश्विक विषय को प्रकट करने वाली यह पहली फिल्म है। मुझे लगता है कि जीवन के हर क्षेत्र में जलवायु एवं जलवायु समस्या को कम से कम प्राथमिकता मिलती है। इसलिए मैं शहर को स्मार्ट बनाने से पहले कहूंगा कि पहले नागरिकों को चतुर बनाओ। फिल्म में उनकी भूमिका के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, “लीड रोल होने के नाते एक बड़ी जिम्मेदारी है। यदि यह फिल्म भविष्य में अच्छा व्यवसाय करती है तो मुझे इस परियोजना का प्रमुख अंग होने पर कहीं अधिक आभारी महसूस होगा।”
दूसरी तरफ, रणवीर शौरी भी फिल्म के बारे में आश्वस्त और उत्साहित लग रहे थे। उन्होंने कहा, “हर चरित्र को अपनी तैयारी की जरूरत है, चाहे वह एक गंभीर भूमिका हो या हास्य भूमिका। फिल्म में मैंने भी अपने खास किरदार के लिए अलग से तैयारी की थी। हमारे लिए मुख्य कठिनाई यह थी कि हमने इस फिल्म को जून-जुलाई के महीने में राजस्थान के धौलपुर में शूट किया था। मुझे पूरी उम्मीद है कि लोग इस फिल्म को प्यार करेंगे। जबकि, तिलोत्तमा ने कहा, “फिल्म में मेरा किरदार सरल है, वह चुपचाप जलवायु परिवर्तन को देखती है। मुझे इस तरह की अवधारणा वाली फिल्म का एक हिस्सा बनने पर गर्व है और साथ ही प्रतिभावान कलाकारों के साथ काम करना भी गारवान्वित करता है। “द्रष्ट्यम फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत ‘कड़वी हवा’ 24 नवंबर को रिलीज होगी।

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

किआ कनेक्ट के 1 लाख रिन्यूअल पूरे, ग्राहकों का भरोसा मजबूत

09/04/2026

किफायती हेल्थकेयर की दिशा में पहल, येलो फर्टिलिटी ने दिल्ली में शुरू किया आईवीएफ सेंटर

07/04/2026

इकोफाई ने भारत के रिटेल ग्रीन फाइनेंस मार्केट को तेजी देने के लिए दुनिया के बड़े इन्वेस्टर्स से ग्रोथ इक्विटी में 380 करोड़ रुपए जुटाए

18/03/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.