Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 19
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » खट्टर को उखड़ने का काम करेगी महिला शक्ति : सुष्मिता देव

खट्टर को उखड़ने का काम करेगी महिला शक्ति : सुष्मिता देव

Ajay vermaBy Ajay verma05/10/2018Updated:05/10/2018No Comments5 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS :  महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद सुष्मिता देव ने भाजपा सरकार को महिला विरोधी करार देते हुए कहा कि मोदी-मनोहर सरकार हरियाणा में महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से असफल साबित हुई है। पानीपत की धरती से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली प्रधानमंत्री का नारा हरियाणा में उल्ट साबित हुआ है। महिला अपराधों में आज हरियाणा देश में नंबर वन बन गया है। यही कारण है कि कांग्रेस को प्रदेश में महिला अधिकार यात्रा निकालकर महिलाओं को जागरुक करना पड़ रहा है ताकि मोदी और मनोहर की इस सरकार को देश व प्रदेश से चलता किया जा सके और इस कार्य में महिला ही अपनी अह्म भूमिका का निर्वहन करेगी क्योंकि समूचे प्रदेश में मौजूदा सरकार के विरोध में महिलाओं का आक्रोश दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। महिला अधिकार यात्रा को मिले अपार समर्थन से साफ है कि हरियाणा की जनता जहां प्रदेश में कांग्रेस की सरकार चाहती है वहीं देश की सबसे बड़ी कुर्सी प्रधानमंत्री के पद पर राहुल गांधी को बैठे हुए देखना चाहती है। सुष्मिता देव आज बल्लभगढ़ की पंजाबी धर्मशाला में आयोजित विशाल महिला अधिकार सम्मेलन को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रही थी। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष साधना सिंह द्वारा आयोजित इस सम्मेलन की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक कुमारी शारदा राठौर ने की, जबकि प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, प्रदेश प्रभारी अनुपमा रावत, तिगांव के विधायक ललित नागर विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद थे। सम्मेलन में मौजूद हजारों-हजारों की तादाद में महिलाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव को बल्लभगढ़ क्षेत्र के छत्तीस वर्ग की ओर से जहां पगड़ी बांधकर उनका सम्मान किया गया वहीं उन्हें शक्ति रुपक तलवार भेंट कर भाजपा के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंकने का कार्य किया। सांसद सुष्मिता देव ने भाजपा सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के साथ विश्वासघात किया है, साढ़े चार साल के शासनकाल में लोगों को सिवाए महंगाई, बेरोजगारी व महिला उत्पीडऩ के अलावा कुछ नसीब नहीं हुआ है। भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के भाव में की गई 2.50 रुपए की कटौती पर बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए घबरा गए है तथा राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों होने वाले चुनाव भाजपा की हार को देखते हुए तेल के भावों में मात्र मामूली सी कटौती की गई है ताकि लोगों को गुमराह किया जा सके। उन्होंने सवाल किया कि यह कटौती मात्र ऊंट के मुंह में जीरा है और जनता को यह विश्वास नहीं कि कितने दिनों तक यह कटौती चलेगी। उन्होंने कहा कि तेल की आड़ में 13 लाख करोड़ रुपये भाजपा सरकार गरीब जनता से लूट चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश में किसान त्राही-त्राही कर रहा है। फसल की उचित कीमत नहीं मिल रही है। उचित कीमत की मांग करने सरकार किसानों पर लाठी चार्ज करती है। सांसद सुष्मिता देव ने महिला सम्मेलन में उमड़ी अपार भीड़ पर आयोजक शारदा राठौर को बधाई देते हुए कहा कि बल्लभगढ़़ ऐतिहासिक धरती पर सही मायनों में महिला सशक्तिकरण का रुप देखने को मिला है क्योंकि जैसे ही उन्होंने बल्लभगढ में प्रवेश किया वहां हजारों की तादाद में युवाओं एवं पुरुषों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कर एक जुलूस की शक्ल में सभा स्थल तक लाकर महिला शक्ति को अपना आर्शीवाद दिया है, उससे साफ है कि यहां की जनता आने वाले चुनावों में भाजपा सरकार का सफाया कर देगी। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शारदा राठौर ने सुष्मिता देव को सही मायनों में देश की महिला शक्ति की संज्ञा देते हुए कहा कि जब से सांसद सुष्मिता देव महिला कांग्रेस की कमान सौंपी है, तब से न केवल हरियाणा में बल्कि देश की महिलाओं में नई शक्ति की ऊर्जा उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश व प्रदेश में सरकार बनाने में आधे की हिस्सेदार महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और आज हरियाणा सहित समूचे देश की महिलाओं ने सुष्मिता देव की आवाज में अपनी आवाज मिलाकर राहुल गांधी के पक्ष में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों संघर्ष का बिगुल फूंक दिया। उन्होंने सम्मेलन में पहुंची हजारों महिलाओं को अपनी बहन बताकर उनका आभार व्यक्त किया। तिगांव के विधायक ललित नागर ने भाजपा सरकार को जनविरोधी करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार में फरीदाबाद को फकीराबाद बना दिया है और फरीदाबाद को अपने पुराने स्वरुप में लौटाने के लिए इतनी भारी तादाद में जो महिलाओं ने एकजुट होकर भाजपा सरकार के विरोध में आंदोलन का बिगुल फूंका है, वह उसके आभारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सही मायनों में महिला हितों की पक्षधर पार्टी है और आज विपक्ष में रहते हुए भी महिला उत्पीडऩ के विरोध में उन्होंने सडक़ से लेकर विधानसभा तक आवाज बुलंद की है। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सुनीता सहरावत, प्रदेश पदाधिकारी सुधा भारद्वाज, रुचि शर्मा ने भी यात्रा को संबोधित किया।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.