Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 17
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » नैशनल राइफल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट रनिंदर सिंह ने 10 मीटर ओलंपिक लेवल शूटिंग रेंज का मानव रचना कैंपस में किया उद्घाटन

नैशनल राइफल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट रनिंदर सिंह ने 10 मीटर ओलंपिक लेवल शूटिंग रेंज का मानव रचना कैंपस में किया उद्घाटन

Ajay vermaBy Ajay verma28/08/2017No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS (  REPORT BY AJAY VERMA )  मानव रचना शिक्षण संस्थान (एमआरईआई) की स्थापना क्वालिटी एजुकेशन के उद्देश्य के साथ की गई थी, इसी के तहत संस्थान स्टूडेंट्स के समग्र विकास की सोच के साथ खेलों व अकैडमिक्स को साथ लेकर चल रहा है। देश भर में खेलों के उत्थान में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा संस्थान नैशनल व इंटरनैशनल स्तर के खिलाड़ियों को तैयार कर चुका है। इसी सोच के सथ मानव रचना कैंपस में इंटरनैशनल स्तर पर तैयार की गई 10 मीटर शूटिंग रेंज का उद्घाटन नैशनल राइफल असोसिएशन आफ इंडिया (एमआरएआई) के प्रेसिडेंट श्री रनिंदर सिंह के द्वारा किया गया।

 

देश के प्रतिभाशाली शूटिंग कोचों व अंतरराष्ट्रीय स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ तैयार की गई यह शूटिंग रेंज इंटरनैशनल शूटिंग स्पोर्ट फैडरेशन (आईएसएसएफ) का मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग सेंटर है। इस स्टेट आफ द आर्ट शूटिंग रेंज का उद्घाटन के मौके पर मानव रचना शिक्षण संस्थान (एमआरईआई) की मुख्य संरक्षका श्रीमति सत्या भल्ला, एमआरईआई के प्रेसिडेंट डॉ. प्रशांत भल्ला, एमआरईआई के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अमित भल्ला, प्रतिभाशाली शूटर श्री रोंजन सोढ़ी  व एमआरईआई के स्पोर्ट्स डायरेक्टर श्री सरकार तलवार मौजूद रहे।

शूटिंग रेंज में 2 10 मीटर रेंज है जिसमें 14 मैनुअल टारगेट व 8 ओटोमेटिक टारगेट है। 4 बार वर्ल्ड चैंपियन रहे जाने माने शूटर डेनियर डी स्पीग्नो व 1980 ओलंपिक गेम्स में सिल्वर जीतने वाले रुस्तम यंबुलतोव मानव रचना के शूटिंग कोचों की सूची में शामिल है।

मानव रचना शूटिंग रेंज शूटरों को आकर्षित करने में इसलिए भी सफल होगी क्योंकि यहां केवल इंटरनैशनल स्तर की खेल सुविधाएं ही नहीं है बल्कि पैराजी लाउंज की भी स्थापना की गई है। अब तक शूटर इटली से शूटिंग असैसरीज का आयात करते थे, लेकिन अब मानव रचना कैंपस में ही उनकी पैराजी लाउंज में यह मिल पाएगी।

शूटिंग रेंज का उद्घाटन करते हुए श्री रनिंदर सिंह ने कहा कि भारत में शूटिंग से तेजी से बढ़ता खेल है। मानव रचना में आईएसएसएफ अकैडमी प्रोग्राम की शुरुआत खेलों व अकैडमिक के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य के साथ किया गया है। मानव रचना और एमआरईआई एक साथ मिलकर शूटिंग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कार्यरत है जिससे शूटिंग में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को इस खेल की सुविधाओं से लेकर मार्गदर्शन तक के लिए नई राहें प्राप्त होंगी।

वहीं डॉ. प्रशांत भल्ला ने कहा कि मानव रचना खेलों को करिकुलम का अहम हिस्सा मानता है इसी सोच के साथ स्टूडेंट्स को इंटरनैशनल स्तर की खेल सुविधाएं प्रदान की जाती है। मानव रचना की 12 शूटिंग रेंजों का इंफ्रास्ट्रक्चर इसका जीता जाता उदाहरण है। केवल इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं नैशनल व इंटरनैशनल लेवल के कोच की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि मानव रचना की शूटिंग रेंज पर 3000 से ज्यादा स्टूडेंट्स ट्रेनिंग ले रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इस शूटिंग रेंज का फायदा शहर ही नहीं बाहर के खिलाड़ियों को भी मिल पाएगा और देश में शूटिंग का खेल नहीं राहें प्राप्त करेगा।

इस मौके पर 10 पॉइंट शूटिंग कंपीटिशन का आयोजन भी मानव रचना के शूटरों के बीच किया गया।

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.