Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 16
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » युवा आगाज संगठन ने उद्योगमंत्री विपुल गोयल को सौंपा ज्ञापन

युवा आगाज संगठन ने उद्योगमंत्री विपुल गोयल को सौंपा ज्ञापन

Ajay vermaBy Ajay verma27/12/2017No Comments3 Mins Read
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA )  फरीदाबाद 27 दिसंबर। युवा आगाज छात्र संगठन ने फरीदाबाद पलवल और मेवात के सभी सरकारी एवं प्राईवेट कॉलेजों को एमडी यूनिवर्सिटी से हटा कर वाईएमसीए यूनिवर्सिटी के साथ जोडऩे की मांग को लेकर उद्योगमंत्री विपुल गोयल को ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रतिनिधियों के साथ काफी संख्या में विभिन्न कॉलेजों के छात्र भी मौजूद थे। केबिनेट मंत्री गोयल ने छात्रों को आश्वासन दिया कि हमारी हरियाणा करी सरकार फ रीदाबाद को शिक्षा का हब बनाने के लिए दृढ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र में इस मांग को सदन में रखूंगा और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल और शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा से स्वयं व्यक्तिगत रूप से इस विषय पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह करूंगा। 
सेक्टर 16 स्थित केबिनेट मनीस्टर विपुल गोयल के कार्यालय पर पहुंचे युवा आगाज संगठन के पदाधिकारी एवं विभिन्न कॉलेज के छात्रों ने मंत्री को ज्ञापन सौंपा। संगठन के संयोजक जसवंत पंवार और छात्र नेता अजय डागर ने संयुक्त बयान में कहा कि उनकी मांग है कि फरीदाबाद, पलवल, मेवात के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कॉलेजों को एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक से हटाकर वाईएमसीए यूनिवर्सिटी फरीदाबाद से संबद्ध कर दिया जाए। श्री पंवार ने कहा कि एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक आने जाने से छात्रों और अभिभावकों को बहुत परेशानी होती है और इसके चलते सेंकडों छात्र बीच में ही अपनी पढाई भी छोड देते है। वाईएमसीए यूनिवर्सिटी से जुडने के बाद  लाखों युवाओं को बिना परेशानी उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग जल्द पूरी नहीं की गई तो छात्रों तीनों जिलों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। फरीदाबाद में सालों से चलती आ रही एमडी यूनिवर्सिटी के रिजनल सेंटर की मांग में में अब समयानुसार युवा छात्रों ने तब्दीली करते हुए एक बार युवा आगाज छात्र संगठन ने फरीदाबाद पलवल और मेवात के छात्रों को एकत्रित कर चिंगारी लगा दी है, इस बार छात्र संगठन की मांग रिजनल सेंटर की नहीं बल्कि वाईएमसीए यूनिवर्सिटी से सभी कालोजों को जोडने की है। जिसको लेकर आज फरीदाबाद पलवल और मेवात के सैंकडों छात्रों ने युवा आगाज छात्र संगठन के बैनर तले जिला उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम डीडीपीओ को ज्ञापन सोंपा।
युवा आगाज संगठन के संयोजक जसवंत पंवार ने कहा कि उनका संगठन उक्त मांग को लेकर फरीदाबाद सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक मूलचद शर्मा, विधायक टेकचंद शर्मा, चेयरमैन विनोद चौधरी, भाजपा नेता नयनपाल रावत को ज्ञापन दे चुके हैं। इस अवसर पर जसवंत पंवार, छात्र नेता अजय डागर, डीआईसीएफ प्रधान रवि सैनी, विकास नागर, लड्डू विशाल, हिमांशु भट्ट, बलजीत, विशाल शर्मा तिलपत, हर्ष, नवीन गुर्जर, दिनेश सहरावत, मनोज, दीपक, सुनील, मनीष, पवन, अमर, गिर्राज, दिनेश रावत, आनंद तंवर, अजय आल्दोका के साथ – साथ पलवल और मेवात के दर्जनों छात्र भी मौजूद थेे। 

 

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026

मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स के डॉक्टरों ने फरीदाबाद से लाइव टेलीकास्ट के साथ ग्लोबल स्टेज पर एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी दिखाई

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.