Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » लोक निर्माण एवं वन मंत्री राव नरबीर ने किया मुख्यमंत्री आगमन को लेकर फिरोजपुर झिरका का दौरा।

    लोक निर्माण एवं वन मंत्री राव नरबीर ने किया मुख्यमंत्री आगमन को लेकर फिरोजपुर झिरका का दौरा।

    Ajay vermaBy Ajay verma10/07/2018No Comments2 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS ( बिलाल अहमद )   लोक निर्माण एवं वन मंत्री राव नरबीर ने आज फिरोजपुर-झिरका में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में एकत्रित हुए जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 14 जुलाई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल फिरोजपुर-झिरका में रैली के दौरान लगभग 620 करोड़ रुपए की योजनाओ की सौगात देगें और इसी कड़ी में अनेको योजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। लोक निर्माण एवं वन मंत्री के साथ-साथ मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, वक्फ बोर्ड के चैयरमैन रहीश खान, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, आलम उर्फ मुड़ल,विशेष रुप से उपस्थित रहें। राव ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि नूंह जिला में एक भी विधायक बीजेपी का न होने के बावजूद भी विकास कार्यो का तेज गति से होना इस बात का प्रमाण है कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सब का विकास के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में क्षेत्रवाद का बोलबाला था परन्तु वर्तमान सरकार में पारदर्शी तरीके से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य जोर-शेर से करवाए जा रहें है तथा रोजगार या सरकारी नौकारीयों में पूर्ण रुप से पारदर्शिता बरती जा रही है, पूरे हरियाणा से योग्य बच्चों का सलैक्शन होना इस बात का प्रमाण है कि वर्तमान सरकार में क्षेत्रवाद और भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने उपस्थित समूह से कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए सभी अपने जीवन में दो पेड़ लगाए। साथ ही कहा कि पूरे मेवात जिले में काफी नई सडक़े बनाई है और अच्छी बनवाई है। उन्होंने आमजन का आह्वान किया कि आने वाली 14 जुलाई को फिरोजपुर-झिरका की अनाज मंडी में सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री को सुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आए और पार्टी द्वारा किए गए पारदर्शी पूर्वक कार्यो पर अपनी सहमती जताए। वक्फ बोर्ड के चैयरमैन व पुन्हाना के विधायक रहीशा खान ने भी लोगो को 14 जुलाई को होने वाली मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए निमन्त्रण दिया तथा सरकार की मुख्य उपलब्ध्यिों का बखान किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्षक सुरेन्द्र देशवाल, हज कमेटी के चैयरमैन औरंगजेब, गौ-सेवा आयोग के चैयरमैन भानीराम मंगला, भाजपा नेता कुवंर संजय सिंह, चैयरमैन जाहिद हुसैन, महामंत्री राजकुमार गर्ग, नरेन्द्र पटेल, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    प्रतियोगिताओं में भाग लेने से और निखरती है बच्चों की प्रतिभा : अतिरिक्त उपायुक्त डा. सुभिता ढाका

    16/11/2021

    पिनगवां वार्ड नंबर 13 से जिला परिषद के भावी उम्मीदवार अजीज अहमद एडवोकेट झिमरावट ने ठोकी ताल

    26/09/2020

    मेवात विकास प्राधिकरण द्वारा शुरु की गई अनेको योजनाएं – उपायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा

    27/08/2020
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.