आईएमटी के किसानों को भारतीय किसान यूनियन वा अन्य संघठनों ने दिया अपना समर्थन

0
940
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद में चल रहे आईएमटी क्षेत्र के किसानों को आज भारतीय किसान यूनियन के अलावा अन्य किसान संगठनों ने अपना समर्थन दिया| समाजसेवी अन्ना हजारे के बाद अब मिले भारतीय किसान यूनियन के समर्थन के बाद अब किसानों की लड़ाई को बल मिलने लगा है| धीरे-धीरे किसानों को मिल रहे समर्थन के बाद आने वाले दिनों में किसानों की लड़ाई को और बल मिलेगा| 
आज यूनियन के अलावा और किसानों के संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया| यूनियन के नेताओं ने स्थानीय किसानों की आवाज में सुर से सुर मिलाया तथा जमकर नारेबाजी की| अपने सम्बोधन में किसान नेताओं ने कहा कि किसान मजबूर है, लेकिन आज भी शशक्त है| जो लोग किसानों की समस्या को नहीं समझते उन्हें समय-समय पर इसका नुक्सान भी झेलना पड़ा है| किसान नेता मास्टर स्वराज सिंह रावल का कहना है कि काफी दिनों से किसान अपनी मांगों को लेकर यहां धरना दे रहे हैं| किसानों की मांग गलत नहीं है, इसलिए वे सरकार से मांग करते हैं कि जब सरकार ने किसानों से उनकी जमीन ली है तो उनको मिलने वाली बातों का भी ध्यान रखना चाहिए| यदि किसानों की मांग पूरी नहीं हुई तो किसानों की लड़ाई पूरे देश में लड़ी जाएगी| 
CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892
EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY