“आप” की चंदा अपील “आप का दान-आपके काम” 1 लाख लोगों से करेंगे चंदा इकट्ठा : जयहिन्द

0
852

TODAY EXPRESS NEWS : रोहतक | आज रोहतक में आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने रोहतक में पत्रकारों से बातचीत में जनता से लोकसभा चुनाव के लिए आर्थिक सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए जनता से चंदा मांगेगी व “आप का दान , आपके काम” की अपील की है और इसके लिए 1 लाख लोगों से चंदा मांगेगी | 10 रूपये से लेकर जिसकी जो भी इच्छा हो उसके अनुसार दान कर सकता है |  अलग-अलग माध्यमों (चेक , पेटीएम, ऑनलाइन) से कोई भी आम आदमी दान कर सकता है आम आदमी पार्टी ने पहले भी आम आदमी के पैसे से चुनाव लड़ा था और अब भी आम आदमी के पैसे से चुनाव लड़ेगी | हम सबसे अपील करते है आप का दान आपका काम है | झोली फैला कर प्रदेश की जनता से चंदा लेंगे |

प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा उद्योगपतियों से पैसे लेकर चुनाव लड़  रही है और काम भी उन्ही उद्योगपतियों के कर रही है | ऐडीआर की रिपोर्ट के अनुसार 2017-18 में सभी पार्टियों को 1560 करोड़ रूपये का चंदा आया जिसमे अकेले भाजपा को 1027 करोड़ रूपये का चंदा आया है और ये चंदा भाजपा को आम आदमी ने नही बल्कि बड़े –बड़े उद्योगपतियों ने दिया है |

प्रदेशाध्यक्ष ने आगे सरसों की खरीद पर सरकार को घेरते हुए बताया की जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता चंदा इकट्टा करने के लिए मंडियों में गये तब पता चला कि किसान की फसल कागजी कार्यवाही के चलते नही बिक रही है और आढती के पास फसल पहुँच नही रही है | खट्टर सरकार की नीतियों की वजह से किसान और व्यापारी दोनी परेशान है | सरकार ने अपने एजेंट बैठा रखे है | जिसके चलते किसान को मजबूरी में अपनी फसल कम भाव पर बेचनी पड़ रही है | आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पुरे हरियाणा की मंडियों में जायेंगे और किसानों के हक की आवाज उठाएंगे |

इसी बॉक्स में –

भाजपा ने लगाया जनता से पीटे हुए मोहरों पर दावं – जयहिन्द

रोहतक | प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन्हें जनता सिरे से नकार चुकी है और जिनका जनता लगातार विरोध कर रही है | लेकिन भाजपा ने जनता की आवाज को दर किनार करते हुए उन्ही नेताओ को फिर से मैदान में जनता के हाथों पीटने के लिए उतार दिया है |

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY