कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही “महिला अधिकार यात्रा” कल फरीदाबाद जिले में आएगी।

0
844

TODAY EXPRESS NEWS : पूरे देश में महिला कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही “महिला अधिकार यात्रा” कल फरीदाबाद जिले में आएगी। उक्त जानकारी महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक शारदा राठौर ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद सुश्री सुष्मिता देव हर प्रदेश में महिला अधिकारों की आवाज उठाने के लिए महिला अधिकार यात्रा लेकर निकली हुई है। यात्रा के माध्यम से वह हर वर्ग की महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित कर, महिलाओं की समस्याएं सुन रही है और उन्हें उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। सुष्मिता देव जी कांग्रेस की “घोषणा पत्र कमेटी” की सदस्य भी हैं। वह इस यात्रा में पूरे देश की महिलाओं की मांगों को कांग्रेस घोषणा पत्र कमेटी व कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी को  सौंपेंगी।

भाजपा सरकार महिलाओं की अपेक्षाओं पर कितना कार्य कर रही हैं, महिला कांग्रेस इस बात का भी विश्लेषण कर रही है। पिछले चार वर्षों में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को व महिला आरक्षण  बिल को लेकर भी सुष्मिता देव महिलाओं को जागरूक करने का काम कर रही हैं। हरियाणा में महिला अधिकार यात्रा की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान के कंधों पर है। पिछले 30 सितंबर को पंचकूला से शुरू हुई यात्रा प्रतिदिन कई जिलों में जा रही है। फरीदाबाद में यात्रा के स्वागत व सम्मेलन की जिम्मेदारी महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष साधना सिंह की है। उन्होंने बताया राष्ट्रीय राजमार्ग से रथयात्रा को पंजाबी धर्मशाला बल्लभगढ़ लाया जाएगा जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष “महिला अधिकार सम्मेलन” को संबोधित करेगी। उसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह स्वागत होगा। बड़खल चौक पर स्वागत के बाद महिला अधिकार यात्रा गुड़गांव रवाना हो जाएगी।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY