केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हरियाणा की बेटी मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड का ताज जीतने पर सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाये दी

0
982

TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हरियाणा की बेटी मानुषी चिल्लर को मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने पर सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाये दी और कहा ” हरियाणा की बेटी मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड का ताज जीतने पर बधाई । हमें आपकी कामयाबी पर गर्व है “जहाँ पहले भी हरियाणा की बेटियों ने खेल में मैडल जीतकर हरियाणा और भारत देश का नाम रौशन किया था वहीँ आज हरियाणा की बेटी मानुषी चिल्लर ने हरियाणा और भारत का नाम दुनिया भर में रौशन किया है वहीँ उन्होंने कहा की मानुषी चिल्लर ने आज एक बार फिर से साबित कर दिया है की हरियाणा की छोरी की से कम नहीं है. उन्होंने मानुषी को आशीर्वाद दिया और कहा की वह इसी तरह देश और हरियाणा का ना रौशन करती रहे.      

भारत की बेटी मानुषी चिल्लर ने जीता Miss World 2017 का खिताब …सान्या (चीन) ( : भारत की मानुषी चिल्लर ने Miss World 2017 का खिताब जीत लिया है। ये खिताब जीतकर मानुषी ने पूरे देश का मान बढ़ाया है। 20 साल की मानुषी हरियाणा से हैं। इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही मिस इंग्लैंड और तीसरे नंबर पर रही मिस मैक्सिको। प्रतियोगिता में मानुषी से पूछा गया कि किस प्रोफेशन को सर्वाधिक सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों। मानुषी बोलीं कि-एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नहीं बल्कि सम्मान और प्यार से है। शनिवार को यहां आयोजित प्रतियोगिता में इस खिताब से पहले 21 वर्षीय मिस इंडिया मानुषी छिल्लर को ब्यूटी विद ए पर्पस खिताब के लिए चार अन्य प्रतियोगियों के साथ चुना गया। मानुषी के साथ ही अन्य चार विजेताओं को खिताब के लिए चुना गया। खिताब की अन्य विजेता दक्षिण अफ्रीका, वियतनाम, इंडोनेशिया और फिलीपींस की प्रतियोगी रहीं। हरियाणा की मॉडल मिस वल्र्ड के ताज के करीब पहुंच गई हैं क्योंकि उन्होंने सीधे शीर्ष 40 से 15 में प्रवेश कर लिया है। मिस वल्र्ड 2017 यहां सान्या सिटी एरिना में आयोजित किया जा रहा है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियां इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। मिस वल्र्ड 2016 की विजेता प्यूटरे रिको की स्टेफनी डेल वैले नई विश्व सुंदरी को प्रतिष्ठित ताज पहनाएंगी। इस समारोह में अब तक गायक जिजी, मेगन यंग के साथ प्रस्तुति दे चुके हैं। समारोह की मेजबानी एंजेला चाउ कर रही हैं।

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY