केबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में निकाली गयी विशाल तिरंगा यात्रा

0
1951

TODAY EXPRESS NEWS (REPORT BY AJAY VERMA )  हरियाणा सरकार के केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज हजारो लोगो के साथ फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर हजारो लोगो ने इस तिरंगा यात्रा में हिंसा लिया। ख़ास बात यह रही की यह तिरंगा यात्रा  बिना किसी वाहन के पैदल निकाली गयी. जिन इलाको से यह तिरंगा यात्रा गुजरी वहां के लोगो ने कैबिनेट मंत्री को फूल मालाओ से लाद दिया। इस मौके पर लोगो का उत्साह देखते ही बनता था. हर तरफ तिरंगा और तिरंगा के रंग के गुब्बारे ही नज़र आ रहे थे. अब तक की निकाली गयी तिरंगा यात्राओं में यह तिरंगा यात्रा सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा थी.      

तिरंगा यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा की यह  तिरंगा यात्रा किसी विशेष राजनितिक दल की नहीं है बल्कि सभी भारतीयों के द्वारा की जा रही यात्रा है जिसमे देश को आज़ादी दिलवाने वाले शहीदों को नमन किया जा रहा है वहीँ सरहद पर देश की रक्षा करने वाले जवानो को सेल्यूट करने के लिए यह यात्रा समर्पित है. केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा आज हम देश में आज़ादी की सांस उन शहीदों और सरहद पर रक्षा करने वाले जवानो की वजह से ले रहे है. सभी में इस तिरंगा यात्रा को लेकर भारी उत्साह है.शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि वही है कि हम उनके सपनों का भारत बनाएं। सभी हिंदुस्तानी संकल्प लेंगे तो 2022 तक निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार,गरीबी,आतंकवाद,गंदगी और जातिवाद मुक्त भारत का निर्माण होकर रहेगा।

 

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY