जुमलेबाज भाजपा पार्टी को जनता ने दिखाई उसकी जमीनी हकीकत : ललित नागर

0
616

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। छत्तीसगढ़ राजस्थान व मध्यप्रदेश सहित तीन राज्यों में बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार आने पर मंगलवार को कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर आतिशबाजी करते हुए अपनी  खुशी का इजहार किया। इसी कड़ी में तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित कार्यालय पर कांग्रेेस कार्यकर्ताओं ने जमकर अतिशबाजी की व लोगों का मुंह मीठा कराते हुए इस जीत को भाजपा की अहंकार की हार बताया इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिन्दाबाद, सोनिया गांधी जिन्दाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेस मय कर दिया।

उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ललित नागर ने  कहा कि 3 राज्यों में कांग्रेस पार्टी की अभूतपूर्व जीत से कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है और इन नतीजों से स्पष्ट हो गया है कि देश की जनता बीजेपी के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बीते चुनावों में महंगाई व भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर सत्ता में आई भाजपा ने आम लोगों के हित में कोई कार्य नहीं किया। जिसका जवाब आज जनता ने जुमलेबाज पार्टी को 3 राज्यों में वोट की चोट से दिया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देने  वाले भाजपाईयों को आज लोगों ने उनकी जमीनी हकीकत दिखाने का काम किया है और आज पांच राज्य भाजपा मुक्त हो गए है। नागर ने कहा कि करीब 1 साल पहले राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था और  राहुल गांधी ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए दिन रात मेहनत करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया। जिसकी बदौलत आज कांग्रेस पार्टी 3 राज्यों में बीजेपी से सत्ता छीनने में कामयाब रही है।  इसी प्रकार हरियाणा में भी कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अपने इस जोश को बनाए रखें और मिशन 2019 को लेकर तैयारियों में जुट जाएं। विधायक ने कहा कि वह दिन अब दूर नहीं है, जब देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनकर देश को नई दिशा देने का काम करेंगे।
इस मौके पर सुनील भाटी चेयरमैन, रिजवान आजमी, सुन्दर नेताजी, युद्धवीर झा,  मुकुट पाल चौधरी, बाबूलाल रवि, सूरजपाल भूरा, अनिल चेची, अनिल बैंसला, राजेन्द्र मैम्बर, व्यास जी, दीपक पोसवाल, संदीप बैंसला, विनोद सरपंच, राजकुमार मैम्बर, गंगा राम सिंह, सहदेव जयहिन्द, गौरव नागर, शंकर नंबरदार गौतम झा, भोलू अवाना, जोगेन्द्र पायला, योगेश शर्मा सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY