डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने सफाई कर्मचारियों के लिए आयोजित किया दिवाली मिलन का कार्यक्रम

0
693

TODAY EXPRESS NEWS : सेक्टर-15 ए सामुदायिक भवन में नगर निगम के डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग की और से वॉर्ड नंबर 32 में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों के लिये दीवाली मिलान समारोह का आयोजन किया गया।  जिसमे  जिसमें नगर निगम सफाई कर्मचारियों में 80 पुरुषों में  50 महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।  इस मौके पर सफाई कर्मचारियों के सेक्टर 14 सेक्टर 15 सेक्टर 15ए के दरोगा भी शामिल हुए।  इस अवसर पर डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने कहा की दिवाली का पर्व सुख शांति और समृद्धि का पर्व है। आप सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. दीपोत्सव आपके जीवन को सुख-शांति, सौहार्द, समृद्धि एवं अपार खुशियों की रोशनी से जग-मग करे ऐसी कामना करता हूॅ। गर्ग ने कहा कि  वार्ड और शहर को स्वच्छ रखना है। वहीं शहर को स्वास्थ्य बनाना है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के अजरौंदा मंडल के अध्यक्ष ललित सैनी व सफाई कर्मचारियों के दरोगा शिव कुमार राजेश कुमार सुरेश विनोद चंद्रमोहन बाल किशन विनोद व अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY