डॉ. मंगल सेन की जयंती के अवसर पर किसान मोर्चा कार्यकारिणी में फेरबदल

0
824

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद : पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. मंगल सेन की जयंती भाजपा किसान मोर्चा ने बाईपास रोड स्थित महाराजा पैलेस वाटिका में मनाई। किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियां ने डा. मंगल सेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखबीर मलेरना ने कहा कि डॉ. मंगल सेन महान कर्मयोगी इंसान थे। हरियाणा में भाजपा आज जिस मुकाम पर है उसके पीछे डॉ. मंगल सेन का संघर्ष है। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर 1927 को डॉ. मंगल सेन का जन्म सरगोधा के झांवरिया गांव में हुआ था, जो आज पाकिस्तान में हैं। सुखबीर मलेरना ने बताया कि डॉ. मंगल सेन रोहतक से सात बार विधायक रहे। उन्हांने कहा कि जिस प्रकार डा. मंगल सेन ने पार्टी को आगे बढ़ाया, उन्हीं के कदमों पर चलते हुए जिला कार्यकारिणी को लगातार मजबूती प्रदान कर रहे हैं, ताकि फरीदाबाद में भाजपा किसान मोर्चा एक मजबूत इकाई के रुप में कार्य कर सके। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री प्रहलाद बांकुरा, सुमेर मलिक, तीरथ रावत, मुकेश रावत, रामचरण यादव, मनवीर सिंह, रणवीर सिंह भनकपुर अमित सैनी आदर्श नगर, अरुण द्विवेदी विस्तारक, शेर सिंह आर्य आदि ने डा. मंगल सेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुखबीर मलेरना ने संगठन का विस्तार करते हुए अशोक मलिक को जिला महामंत्री का दायित्व दिया। मुकेश रावत सोतई को जिला सचिव का दायित्व दिया गया। राजेंद्र अत्री को जिला सचिव, चंद्रपाल भाटी छायशा जिला उपाध्यक्ष, दर्शन ठाकुर को जिला संयोजक आईटी सेल किसान मोर्चा, तीरथ रावत युवा किसान समिति जिला संयोजक, एनएच मंडल अध्यक्ष विजय कालड़ा को बनाया गया।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY