दूसरों की मदद करने वाले हमेशा रहते हैं खुश, त्रिलोक सिंह

0
799

TODAY EXPRESS NEWS (  REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद: आश्रम कंत दर्शन दरबार फरीदाबाद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने  गुरू महाराज घसीटा राम कंत के गुरुत्व दिवस पर बुधवार को सिविल अस्पताल फरीदाबाद के मरीजों को फल एवं अन्य जरूरत की चीजों का वितरण किया। इस मौके फरीदाबाद से प्रधान त्रिलोक सिंह, दास अनिल, दास चन्नी, दास सपरा , दास चंद्र मोहन आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। प्रधान त्रिलोक सिंह ने कहा कि गुरु महराज घसीटा राम ने समाज सेवाओं को अपना प्रमुख कर्तव्य समझा था और हम लोग उनके बताये रास्ते पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु जी जरूरतमंद की सहायता को अपना धर्म समझते थे और उनका कहना था कि जरूरतमंदों की सहायता सबसे बड़ा पुण्य होता है। त्रिलोक सिंह ने कहा कि समाज के पिछड़े लोगों की सहायता करना मानवता की सेवा का सबसे बड़ा उत्तम कार्य है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य है कि अपने मन, वचन और काया से औरों की मदद करना। हमेशा यह देखा गया है कि जो लोग दूसरों की मदद करते हैं, उन्हें कम तनाव रहता है, मानसिक शांति और आनंद का अनुभव होता है। वे अपनी आत्मा से ज़्यादा जुड़े हुए महसूस करते हैं, और उनका जीवन संतोषपूर्ण होता है। जबकि स्पर्धा से खुद को और दूसरों को तनाव रहता है। उन्होंने लोगों से अपील की समाज के ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आएं जिन्हे वास्तविक रूप से मदद की जरूरत है।

 

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY