देश का प्रधानमंत्री मायावती को बनाया जाए – अभय चौटाला

0
674

TODAY EXPRESS NEWS : विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने आज बल्लमगढ़ में आयोजित इनेलो और बसपा की बैठक में जनता से यह अपील की  देश का प्रधानमंत्री  मायावती को बनाया जाए और प्रदेश में इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनाई जाए। उनकी सरकार बनते ही  पहली कलम से किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा  और कर्मचारियों की परेशानियों को दूर करने के अलावा तमाम वर्क के लिए  सभी प्रकार के काम किए जाएंगे। चौटाला ने प्रदेश की भाजपा सरकार को खूब आड़े हाथों लिया। चौटाला ने कहा कि एस्मा लगा कर जिन कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किया गया है उन सभी कर्मचारियों को प्रदेश में इनेलो सरकार आने पर ना केवल वापस ले लिया जाएगा बल्कि कर्मचारियों की तमाम परेशानियों को दूर भी किया जाएगा।

इस मौके पर इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा बसपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती के अलावा दोनों पार्टियों के बड़े नेता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि एसवाईएल के पानी और हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले और उन्होंने इन दोनों समस्याओं का समाधान करने के लिए उनसे मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर वह किसी भी वर्ग के लिए किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY