नरक जैसे हालात में जी रहे सेक्टर आठ सीही गांव के लोग- सिंगला

0
844

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद।  स्मार्ट सिटी हो या न हो लेकिन यहां के लोग पढ़े लिखे लोग हैं जो सरकारें बनाना और गिराना जानते हैं। इनके साथ प्रशासन व शासन गलत रवैया अपना रहा है। यह लोग नरक जैसे हालात में रह रहे हैं। यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने सेक्टर आठ सीही गांव के लोगों के बीच कही।  लोगों के बुलावे पर यहां पहुंचे लखन कुमार सिंगला ने कहा कि यहां लोगों को गंदगी के अंदर रहने को मजबूर किया जा रहा है। यहां महीनों तक सफाई नहीं होती है। जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोगों को पीने के लिए सीवर का पानी आपूर्ति किया जा रहा है, उस पानी से आप पौंछा भी नहीं लगा सकते हैं। श्री सिंगला ने कहा कि उद्योग मंत्री विपुल गोयल लोगों से कहते हैं कि फरीदाबाद स्मार्ट सिटी बन गया है। लेकिन वास्तव में यह पहले से अधिक बर्बाद हो गया है। वास्तव में जनता त्रस्त है लेकिन उद्योग मंत्री मस्त हैं। जनता मंत्री से, उनके रिश्तेदारों और नगर निगम अधिकारियों से गुहार लगा चुकी, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।  मौके पर लखन कुमार सिंगला ने नगर निगम के मुख्य अभियंता को भी फोन कर मामले की जानकारी दी। जिस पर उन्हें जल्द समस्या का समाधान देने का वादा किया गया। लोगों ने नगर निगम और हरियाणा सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। श्री सिंगला ने समस्या का शीघ्र समाधान न मिलने पर नगर निगम आयुक्त के कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी।  इस अवसर पर बीर सिंह तेवतिया, मास्टर रामकिशन, संदीप वर्मा, बंटी ठाकुर, सूरज चौधरी, ललित चौधरी, कपूरचंद अग्रवाल आदि ने कहा कि अब बर्दाश्त से बाहर की बात हो गई है। हमारे यहां घरों में पानी घुस जाता है। सडक़ों पर पानी जमा रहता है। गंदगी इतनी है कि यहां रहना मुश्किल हो रहा है। अब हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY