नववर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा की एक बैठक का आयोजन

0
647
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद, 1 जनवरी। नववर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा की एक बैठक का आयोजन सैक्टर-12 स्थित कार्यालय पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की। ब्राह्मण सभा की बैठक में नववर्ष के उपलक्ष्य में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनको ब्राह्मण समाज के लोगों को पालन करने को कहा गया। इसमें प्रमुख रूप से 75 वर्ष की आयु से पूर्व स्वर्ग सिधारने वाले बुजुर्गों का दिन (काज) न किए जाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसको सभी ने सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए इस पर अमल करने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि ब्राह्मण समाज में दान-दहेज का दिखावा खतम किया जाए, जो लड़का-लड़की शिक्षित है, उनके रिश्तों में लेन-देन को खतम कर बच्चों की शिक्षा व संस्कारों पर जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाएं तथा दहेज रूपी प्रथा को समाप्त करें। अगर बच्चे शिक्षित होंगें और दोनों अपने पैरों पर खड़े होंगे, तो स्वत: ही दहेज का लेन-देन बंद होने लगेगा। इस अवसर पर पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने आए हुए सभी पदाधिकारियों एवं समस्त ब्राह्मण समाज को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और कहा कि हम आशा करते हैं कि समस्त ब्राह्मण समाज इन निर्णयों का सम्मान करेगा, ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके। इस मौके पर पं. होराम मास्टर, पं. लिखीराम मास्टर, पं. मिथलेश एडवोकेट, पं. सुरेश दत्ता, पं. मूलचंद पाराशर, पं. संजीव पाराशर, पं. कृष्णकांत, पं. मोहित, पं. कृष्ण पाराशर, पं. ललित बघौला, पं. ललित पाराशर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। 
CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892
EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY