पुन्हाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से लगाई जाएगी पाबंदी : अशोक कुमार दहिया

0
1927

TODAY EXPRESS NEWS (बिलाल अहमद) पुन्हाना क्षेत्र में शहर व गावो में अवैध शराब जुआ सट्टा आदि का काला कारोबार चलाने वाले जरा सावधान हो जाएं! ऐसे गोरखधंधों पर पुन्हाना पुलिस पैनी नजर रख रही है।इस तरीके के गोरखधंधे करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।हम आपको बता दें मेवात जिले के लगभग हर गांव में जुआ-सट्टा अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है।इस पर पूर्ण रुप से लगाम लगाने के लिए पुन्हाना पुलिस पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है।वही पुन्हाना थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर अशोक कुमार दहिया का कहना है कि पुन्हाना थाना अंतर्गत लगने वाले किसी भी गांव में अगर जुआ सट्टा अवैध शराब की बिक्री बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने साफ तौर पर इस तरीके के गोरखधंधे करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर शहर वह गांव में कोई भी व्यक्ति इन गोरखधंधों में संलिप्त पाया गया बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।

इलाके की जनता से की सहयोग की अपील:
वही पुन्हाना थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर अशोक कुमार दहिया ने इलाके की जनता से पुलिस का सहयोग करने की पुरजोर अपील की है। हालांकि हम आपको बता दें पुन्हाना पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाने का कार्य किया तथा ऑनलाइन ठगी OLX आदि पर लोगों को ठगने वाले गिरोह के सदस्यों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफलता हासिल की थी।
इंस्पेक्टर अशोक कुमार दहिया ने कहा कि मेवात पुलिस कप्तान नाजनीन भसीम के आदेशों की पूर्ण रुप से  पालना की जा रही है इलाके में पुलिस व पब्लिक के बीच बनी खाई को दूर करने में पुन्हाना पुलिस की पुरजोर कोशिशें जारी हैं।

CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY