पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फहराया तिरंगा

0
620

TODAY EXPRESS NEWS / REPORT / AJAY VERMA / 26 जनवरी के मौके पर  हेल्पिंग हैंड सोसाइटी  द्वारा  सेक्टर 16 में गणतंत्रता दिवस मनाया गया  इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर  झंडा फहराया और प्रदेश और देशवासियों को  गणतंत्रता दिवस की  शुभकामनाएं दी  इस मौके पर स्कूली बच्चों ने  देशभक्ति के गीतों पर  खूबसूरत परफॉर्मेंस दी  वही  सोसाइटी  के पदाधिकारियों  और सेक्टर वासियों ने  पूर्व कैबिनेट मंत्री का  फूल मालाओं से स्वागत किया !

अपने संबोधन में  पूर्व कैबिनेट मंत्री  विपुल गोयल ने  कहा  की सरकार में रहते हुए  उन्होंने बहुत बड़े-बड़े कार्यक्रमों में शिरकत की है  लेकिन  हेल्पिंग हैंड सोसाइटी द्वारा जिस तरह से  गणतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया है  वह दिल को छूने वाला है  उन्होंने कहा  कि आज देश के  आईटी सेक्टर के युवा विदेशों में  अपनी धाक जमा रहे हैं  उन्होंने कहा कि  हम सभी का कर्तव्य है  कि हम  अपने समाज के लिए  समय निकालें और अपना भरपूर योगदान अपने देश को दें !

 

LEAVE A REPLY