भाजपा कार्यकारिणी में फेरबदल ( क्लिक करे और पढ़े )

0
863

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को और अधिक सक्रियता से जन जन तक पहुंचाने के लिए जिला भारतीय जनता पार्टी संगठन में कुछ परिवर्तन कर कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिला कार्यकारणी में लिया गया है जबकी उनके स्थान पर नए व सक्रिय कार्यकर्ताओ को कार्यभार सौंपा गया है।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि जिला संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत करने के लिए यह फैसले लिए गए हैं जिनके अनुसार पूर्वांचल की वरिष्ठ महिला नेत्री तथा पुरानी भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती मीना पांडे को जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा की जिम्मेवारी सोंपी गई है। जबकी गांव भुरजा के पवन चौधरी को सीकरी मंडल का नया मंडलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार से लढौली गांव के कुलदीप रावत को छांयसा मंडल, ठाकुर विजय पाल को सेहतपुर मंडल तथा रमेश विष्ठ  को जवाहर कालोनी मंडल का नया मंडलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

गोपाल शर्मा के अनुसार इन नई नियुक्तियों के साथ-साथ जिला कार्यकारणी में भी कुछ पुराने व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओ को लिया गया है, जिनमें जिला भाजपा महिला मोर्चा की र्पूव अध्यक्षा अनीता शर्मा,छांयसा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनोज भाटी,सेहतपुर मंडल क ेपूर्व अध्यक्ष यशोदा डबराल तथा जवाहर कालोनी मंडल के पूर्व अध्यक्ष दिगपाल रावत शामिल हैं। श्री शर्मा के अनुसार इन नई नियुक्तियों से संगठन और अधिक सक्रियता से सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम कर पाएगा।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए फरीदाबाद से अजय वर्मा के साथ मंजीत सिंह की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

 

LEAVE A REPLY