भाजपा का हर कार्यकर्ता देश व प्रदेश के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है : राजीव जेटली

0
642

TODAY EXPRESS NEWS : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजीव जेटली ने डबुआ मंडल प्रवासी प्रभारी के तौर पर भाजपा मंडल पदाधिकारियों के साथ संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।  राजीव जेटली ने कहा भाजपा का हर कार्यकर्ता देश व प्रदेश के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है और देश व प्रदेश का विकास ही नागरिकों का विकास है। क्योंकि भाजपा कार्यकर्ता सीधा साधा व साधारण जीवन व्यतीत करने में विश्वास करता है इसी लिए कई बार उन्हें दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा गुमराह करने का प्रयास किया जाता है कि हमारी सरकार में कार्यकर्ता राज करते थे। जेटली ने कहा कि विपक्षी राजनीतिक दलों की इसी सोच ने आम आदमी के अधिकार छीने थे जिसे भाजपा का ईमानदार कार्यकर्ता साधारण जीवन व्यतीत करके जनता को उनके अधिकार वापिस दिलवाने का संघर्ष कर रहा है। इसी लिए भाजपा संगठन के विस्तार का मतलब ही जनता के लिए सेवादारों की संख्या बढाना है।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY