भाजपा सांसद भारतीय जनता पार्टी पर अनौपचारिक रूप से जमकर बरसे

0
1206

TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) एक बार फिर कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद भारतीय जनता पार्टी पर अनौपचारिक रूप से जमकर बरसे। सैनी ने केंद्र और प्रदेश की नीतियों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि वह लोकतांत्रिक सुरक्षा मंच के तले जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं और जब जनता कहेगी तब वह भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कह देंगे।

 
महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन में सांसद राजकुमार सैनी ने राज्यसभा पर सवाल उठाए तथा केंद्र और हरियाणा की नीतियों पर भी कई सवाल खड़े किए। मोदी और मनोहर सरकार पर सवाल खड़े करने के मामले में सैनी ने कहा वह किसी के ऊपर सवाल खड़े नहीं कर रहे हैं। इस देश के अंदर प्रजातंत्र कठपुतली है और पिछले 50 साल से राज्यसभा इस देश को चला रही है। सैनी की माने तो राज्यसभा के कारण लोकसभा में खड़े सांसद मुंह ताकते रहते हैं। सैनी ने यहां तक कहा कि सरकार भाजपा की नहीं बल्कि राज्यसभा की है। अपने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित करने और पार्टी छोड़ने के सवाल पर सैनी ने कहा कि यह लोकसभा का मामला है। हमने लोकतंत्र सुरक्षा मंच बनाया हुआ है जिसमें हम जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। जनता हम से जब कहेगी तब हम भारतीय जनता पार्टी को बाय बाय कह देंगे।
 

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY