मंत्री कृषणपाल गुर्जर ने गांव चंदावली से लेकर मोहना गांव तक की ” सेवा संकल्प पैदल यात्रा

0
1362

TODAY EXPRESS NEWS : पार्टी की नीतियों और चार साल के कार्यकाल में किये गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ताओं ने फरीदाबाद गांव चंदावली से गांव मोहना तक करीब 17 किलोमीटर लंबी सेवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में केंद्र राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और भाजपा पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शिरकत की यात्रा का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ना था..

 दरअसल पार्टी की नीतियों और 4 साल के कार्यकाल में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेवा संकल्प नाम की एक पैदल यात्रा का आयोजन किया गया ।जिसमे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर भी इस यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए इस यात्रा के बारे में बताते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया यह यात्रा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की डेढ़ सौ की जयंती के उपलक्ष में आयोजित की गई है साथ ही यात्रा का उद्देश्य लोगों तक पार्टी की नीतियों और विकास कार्य का लेखा-जोखा पहुंचाना है इसके अलावा केंद्र राज्य मंत्रियों ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में किये गए पेट्रोल के दामों की कमी का उद्देश्य लोगों को बढ़ती तेल की कीमतों से राहत पहुंचाना है।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY