मनोज पटेल बने जनता दल यूनाइटेड के यूथ प्रदेश महासचिव

0
868

TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद 13 अक्टूबर। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष सचिन तंवर ने मनोज पटेल को युवा प्रदेश महासचिव हरियाणा जनता दल यूनाइटेड नियुक्त किया। नव नियुक्त प्रदेश महासचिव युवा ने अपनी नियुक्ति पर बिहार के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिश कुमार, राष्ट्रीय महासचिव आर.सी.पी. सिंह (राज्यसभा सांसद), राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा संजय कुमार, हरियाणा युवा प्रभारी अजय सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जो जिम्मेवारी दी है वे उन पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे तथा समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे।

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY