मांगे नहीं मानी तो सफाई कर्मचारी करेंगें दो अप्रेल से निगम का चक्का जाम

0
674

TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) निगम मुख्यालय के गेट पर नारेबाजी कर रहे ये निगम के सफाई कर्मचारी है, जो पिछले तीन दिनों से अपनी मांगों को लेकर लगतार धरना-प्रदर्शन कर रहे है। इनका कहना है कि काफी आंदोलन के बाद निगम प्रशासन ने उन्हे बैठक करके भरोसा दिलाया तथा 688 कर्मचारियों को निगम के रोल पर लिया जायेगा। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई काम नहीं किया गया है, बल्कि उपर से 47 सफाई कर्मचारियों को निगम प्रशासन ने कारण बताओं नोटिस और जारी कर दिए है। एलटीसी की मांग भी प्रशासन ने पूरी नहीं की है। अगर निगम ने जल्द उनकी समस्या का समाधान बातचीत से नहीं किया तो वे दो अप्रेल से पूरे शहर की सफाई व्यवस्था का चक्का जाम कर देगें।


CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
 EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY