विकास में मील का पत्थर साबित होगी फिरोजपुर झिरका में आगामी 14 जुलाई को की जाने वाली मुख्यमंत्री की विकास रैली – जिला प्रमुख अनीशा बानो

0
1377

TODAY EXPRESS NEWS ( बिलाल अहमद ) जी हां इन दिनों मेवात में  प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आगमन की तैयारियां जोरों पर चल रही है। हम आपको बता दें माननीय मुख्यमंत्री आगमन पर मेवात के भाजपा नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है तथा भाजपा नेता मुख्यमंत्री के आगमन की खबर को बड़े हर्ष उल्लास के साथ अपने कार्यकर्ताओं में फैला रहे हैं और उनको ज्यादा से ज्यादा संख्या में मेवात के फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी में होने जा रही विकास रैली में आने का न्योता दे रहे हैं। हम आपको बता दें फिरोजपुर झिरका विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता आलम उर्फ मुंडल मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं वही उनकी पुत्रवधू मेवात जिला प्रमुख  अनीशा बानो भी गांव गांव जाकर लोगों को मुख्यमंत्री के आगमन की खबर दे रही हैं और ज्यादा से ज्यादा संख्या में विकास रैली में पहुंचने की अपील कर रही हैं। मेवात जिला प्रमुख अनीशा बानो का कहना है जितना विकास भाजपा सरकार ने किया आज तक किसी भी सरकार ने मेवात का विकास नहीं किया। सभी सरकारों के झूठी घोषणाएं झूठे दावे महज दिखावा साबित हुए। भाजपा सरकार में अब तक के उभरते हुए सबसे ईमानदार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर साबित हुए हैं भाजपा सरकार सबका विकास समान विकास को लेकर काम कर रही है। माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जब भी मेवात आए तभी उन्होंने विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। जिला प्रमुख अनीशा बानो का कहना है मेवात फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी मैं आगामी 14 जुलाई को होने जा रही विकास महारैली मेवात के लिए एक बहुत बड़ा मील का पत्थर साबित होगी। भाजपा सरकार द्वारा मेवात के विकास में पहले भी कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी बल्कि करोड़ों रुपए की सौगात मेवात को दी। फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी में होने जा रही मुख्यमंत्री जी की  विकास रैली मैं मेवात की जनता को करोड़ों रुपए की सौगात मिलने की शंका जताई जा रही है।अनीशा बानो का कहना है मुख्यमंत्री खेम मेवात आगमन की तैयारियां जोरों पर है मेवात की इस रैली में विशाल जन सैलाब उमडेगा।


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY