श्रंम मंत्री नायब सैनी ने किया भारतीय मजदूर संघ के दो दिवसीय अधिवेशन का शुभारंभ

0
706

TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद सेक्टर 19 स्थित अग्रसैन भवन में भारतीय मजदूर संघ हरियाणा का 20 वां त्रैवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी और फरीदाबाद की मेयर सुमन बाला ने किया। इस अधिवेशन में देशभर के सैंकडों मजदूर एवं श्रमिक संगठनो के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया । अधिवेशन में बीते तीन साल और आने वाले तीन सालों में मजदूरों से संबंधित समीक्षा की जायेगी, जिससे श्रमिक वर्ग से जुडी योजनायों के बारे में मजदूर संगठनों के माध्यम से श्रमिकों को जागरूक किया जा सके। वहीं मंत्री सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिक वर्ग के कल्याण हेतु दृढ़संकल्पित है। 

 
मजदूर हितों के लिये भारतीय मजदूर संघ हरियाणा ने अपना 20 वां दो दिवसीय अधिवेशन फरीदाबाद सेक्टर 19 स्थित अग्रसैन भवन में शुरू कर दिया है जिसका शुभारंभ श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने किया, इस अवसर पर उनके साथ फरीदाबाद की मेयर सुमन बाला और भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा मौजूद रहे। फरीदाबाद मजदूर संघ के अधिवेशन में पहुंचने पर मंत्री सैनी का शॉल भेंट कर स्वागत किया। 
 
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार का सदैव प्रयास रहा है कि श्रमिक वर्ग से जुडी सभी योजना -प्रयोजनाओ का लाभ श्रमिक वर्ग को समय रहते मिल सके जिसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारीयों को भी कड़े व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।  उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के बारे में कहा कि यह संगठन देश का सबसे बड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठन है। जिसका अन्य मजदूर संगठनों से कोई भी लेना देना नहीं है क्योंकि यह संगठन देशहित उद्योगहित और फिर मजदूरहित में कार्य करता है। वहीं सैनी ने कहा कि बजट से मजदूर थोडे से नाराज है जिनकी मांगो को लेकर सरकार विचार कर रही है जल्द ही मजदूरों के लिये बेहतर नीति तैयार की जायेगी। 
वहीं भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मजदूर संघ तीन साल में एक बार दो दिवसीय अधिवेशन करता है जो 20 वां अधिवेशन फरीदाबाद में किया जा रहा है जिसमें देश के सैंकडों मजदूर और संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए है जिन्हें मजदूरों से जुडी नीतियों के बारे में बताया जायेगा तो वहीं बीते तीन साल और आने वाले तीन सालों में मजदूरों से संबंधित हुई गतिविधियों की जानकारी दी जायेगी। वहीं बजट से नाखुश सिन्हां ने कहा कि सरकार ने बजट में मजदूरों की अनदेखी की है जिसके लिये उनका आंदोलन जारी है, जो वामपंथी संगठन भारतीय मजदूर संगठन को भारतीय जनता पार्टी का अंग बताते हैं वो गलत है मजदूर संघ अपने आप में आजाद है और वो मजदूरों के हितों के लिये सभी सरकारों से लडता है।

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY