Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, April 28
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » 2-सी ब्लॉक की खोखा बस्ती को 11 अक्टूबर को तोड़े जाने के फरमान ( क्लिक करें खबर पढ़े )

2-सी ब्लॉक की खोखा बस्ती को 11 अक्टूबर को तोड़े जाने के फरमान ( क्लिक करें खबर पढ़े )

Ajay vermaBy Ajay verma05/10/2017Updated:05/10/2017No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) एनआईटी फरीदाबाद के दो नंबर सी – ब्लॉक की हरिजन बस्ती को प्रशासन द्वारा 11 अक्टूबर को तोड़े जाने के आर्डर के विरोध में लोगो ने सड़को पर उतरकर प्रदर्शन किया। लोगो ने प्रशासन और बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. गुस्साए लोगो ने कहा जहाँ आज देशभर में बड़े बड़े मंत्रियो और नेताओ द्वारा वाल्मीकि जयंती मनाई जा रही है वहीँ फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर ने दलितों के आशियानों को तोड़ने के तुगलकी फरमान सुनाये है. जिसके चलते वह आज वाल्मीकि जयंती ना मनाकर काला दिवस मना रहे है. उन्होंने कहा की वह राजयमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और केबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय जाकर उनसे अपील करेंगे की वह पिछले पचास साल से इस इलाके में रह रहे है और उन्हें यही रहने दिया जाए. नाराज़ लोगो ने कहा की यदि मंत्रियो से बात करने के बावजूद भी प्रशासन सोमवार को उनके घरो पर पीला पंजा चलने आता है तो पूरा दलित समाज उनकी जीसीबी गाड़ियों के सामने लेट जाएगा और फिर प्रशासन उनकी छाती पर पहिया चढ़ाकर उनके आशियाने को तोड़ सकता है.

 
एनआईटी फरीदाबाद के मुख्य एक – दो नंबर चौक पर हजारो की संख्या में दिखाए दे रहे यह सभी लोग दो नंबर सी ब्लॉक – हरिजन बस्ती के निवासी है जिन्हे प्रशासन द्वारा 11 तारिख को उनके आशियाने को तोड़ने का आदेश मिला है. जिसके विरोध में आज हजारो लोगो ने इकठ्ठा होकर बीजेपी सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. गौरतलब है की दो नंबर के सी ब्लॉक इलाके में करीब पचास साल पहले खोखो के रूप में बसी यह बस्ती अब पक्के मकानों में बदल चुकी है और हजारो लोग यहाँ अपने आशियाने बनाकर रह रहे है. सन 2000 के आसपास स्थानीय जनकल्याण नाम की समिति ने इस बस्ती को अवैध बताते हुए इसे हटाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. सालो लम्बी सुनवाई होने के बाद अब हाईकोर्ट ने कड़े तेवर अपनाते हुए इस बस्ती को हटाने के फरमान जारी कर दिए है. जिसके चलते नगर निगम ने अब आगामी 11 अक्टूबर को तोड़फोड़ की कार्यवाही करने का फरमान जारी कर दिया है. इस फरमान के बाद लोगो में हड़कंप मंच गया और वह सड़को पर उतर आये. लोगो का कहना था की यहाँ पर पिछले पचास साल से वह रह रहे है और उन्हें यही रहने दिया जाए।  इसके लिए उन्होंने स्थानीय मंत्रियो से अपील करने की बात कही है  और साथ में ये भी कहा है की अगर उनके यहाँ तोड़ फोड़ की कार्यवाही हुई तो  वह और तो कुछ नहीं कर सकते लेकिन वह अपने बच्चो समेत  जीसीबी के आगे लेट जाएंगे बेशक इसके लिए उन्हें अपनी जान ही क्यों ना देनी पड़े. उनका कहना था की आज  मनाई जाने वाली बाल्मीकि जयंती भी वह नहीं मना रहे. 
 
 
स्थानीय लोगो का कहना था की प्रशासन इस जगह को खाली करने के बदले जो मकान हमे देने की बात कह रहा है वह  इंसानो के रहने के लायक नहीं है यदि प्रशासन हमे टू रूम सेट के मकान देता है  तो हम ख़ुशी – ख़ुशी यहाँ से जाने को तैयार है. हमारी पिछली कई पीढ़ियां यहाँ रह रही है जबकि प्रशासन ने इसे पार्क की ज़मीन बताया है और यदि ऐसा है तो फिर हमारे मकानों की रजिस्ट्रियां कैसे हो गयी. उन्होंने बताया की टाउन में कई ऐसे पार्को की जगह थी जहाँ अब धर्मशालाए बन चुकी है तो ऐसे में उन्हें क्यों पार्क की ज़मीन के नाम पर उजाड़ने पर निगम उतारू है. इसलिए हम मांग करते है की हमे यही रहने दिया जाए. 

 

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.