फरीदाबाद में इनेलो और बसपा की संयुक्त रैली-अभय चौटाला और सांसद दुष्यंत चौटाला भाजपा सरकार पर जमकर बरसे।

0
1159

TODAY EXPRESS NEWS ( Ajay verma ) इनेलो और बसपा की संयुक्त रैली आज फरीदाबाद में आयोजित हुई जिसमें विपक्ष के नेता अभय चौटाला और सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। एसवाईएल के मुद्दे पर दोनों पार्टी के नेताओं ने इस मौके पर अपनी गिरफ्तारियां दी और कहा जब तक एसवाईएल का पानी हरियाणा के लोगों को नहीं मिल जाता तब तक सरकार से उनकी लड़ाई चलती रहेगी। इस दौरान बल्लभगढ़ के  sdm राजेश कुमार ने कहा फरीदाबाद की जेल में 8 हजार लोगों को बंद करने की कैपिसिटी नहीं है और इसलिए सभी को गिरफ्तार करके रिहा कर रहे है. पानी के मुद्दे को लेकर सैकड़ो  महिलाये सर पर इनेलो के रंग में रंगा हुआ घड़ा लेकर महिलाये भी रैली स्थल पर पहुंची।  दरअसल यह रैली इनेलो और बसपा पार्टि ने एसवाईएल के मुद्दे को लेकर यहां अनाज मंडी में आयोजित की है। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने अपने संबोधन में कहा की हरियाणा की जनता को एसवाईएल का पानी देने की मुहिम चल रही है। जल्द ही प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार से मुक्ति दिला कर प्रदेश में सुशासन स्थापित किया जाएगा। अभय चौटाला की माने तो उनकी तथा प्रदेश की जनता की यह इच्छा है कि एसवाईएल का पानी जनता को जल्द से जल्द मिले इसके लिए उन्होंने बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में इनेलो और बसपा की संयुक्त रैली कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां दी है। उन्होंने हरियाणा के मंत्रियों पर भी निशाना साधा और कहा मुख्यमंत्री तो इनमें से डर ही गए हैं साथ में मंत्री भी अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं।


CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY