बड़ी ऐतिहासिक होगी आगामी 14 जुलाई को फिरोजपुर झिरका में होने वाली मुख्यमंत्री की विकास रेली :भाजपा नेता आलम उर्फ मुंडल

0
977

TODAY EXPRESS NEWS ( बिलाल अहमद )  मुख्यमंत्री आगमन की लगभग सभी तैयारियां पूरी कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर न्योता दे रहे हैं हरियाणा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा नेता आलम उर्फ मुंडल।  रैली में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा नेता आलम उर्फ मुंडल की पुत्रवधू जिला प्रमुख अनीशा बानो वह सुपुत्र चांदडाका सरपंच अलीशेर आलम ने भी झोंकी ताकत।  मेवात फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आगमन की तैयारियां जहां लगभग पूरी हो चुकी हैं। वही भाजपा नेता रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर रैली में आने का न्योता दे रहे हैं। हम आपको बता दें भाजपा नेता फिरोजपुर झिरका विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलम उर्फ मुंडल का विधानसभा के हर गांव हर घर में दौरा जारी है। उनका कहना है हरियाणा के सबसे ईमानदार मुख्यमंत्री आगामी 14 जुलाई को फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी में की जा रही रैली में मेवात के लिए विकास का पिटारा खोलेंगे। वही मेवात की जनता की हर जायज मांग को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। वही आलम मुंडल ने आशंका जताई है हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा की जा रही फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी में विकास रैली अपने आप में एक इतिहास रचेगी और मेवात में सबसे बड़ी विकास रैली होगी जिसमें लगभग 30 40 हजार लोग आने की उम्मीद है। हम आपको बता दें भाजपा नेता आलम उर्फ मुंडल की पुत्रवधू जिला प्रमुख अनीशा बानो व उनका सुपुत्र चांदडाका सरपंच अलीशेर आलम भी रैली में भीड़ जुटाने को लेकर जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। अलीशेर आलम का कहना है अब तक के मुख्यमंत्रियों में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर सबसे ईमानदार मुख्यमंत्री रहे हैं उन्होंने मेवात के साथ कभी भी सौतेला व्यवहार नहीं किया। मेवात में करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराने के साथ-साथ मेवात की जनता का दिल भी जीता यह आगामी 14 जुलाई को मुख्यमंत्री जी की रैली में पहुंचकर जनता खुद ब खुद बता देगी। आने वाले चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। वही मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी में विकास रैली मेवात के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने युवा व ग्रामीणों से  ज्यादा से ज्यादा संख्या में मुख्यमंत्री जी की रैली में पहुंचने का आह्वान किया है।


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY