दमनकारी नीतियों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का किया ऐलान

0
1463

TODAY EXPRESS NEWS : 10 सितम्बर को चंडीगढ़ विधानसभा की ओर कूच कर रहे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने के अलावा वाटर कैनन के इस्तेमाल और पांच कर्मचारी नेताओ के खिलाफ मनीमाजरा के थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने को लेकर आज सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव सुभाष लाम्बा और वरिष्ठ उपप्रधान  नरेश शास्त्री के नेतृत्व में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज की घोर निंदा की गयी. इस मौके पर प्रदेश महासचिव सुभाष लाम्बा ने साफ़ कहा की सरकार की दमनकारी नीतियों के आगे कर्मचारी झुकने वाले नहीं है इसलिए उन्होंने फैसला किया है की कल 12 सितम्बर को पूरे प्रदेश  दमनकारी विरोधी दिवस मनाते हुए प्रदर्शन किये जाएंगे। इसके बाद 18 सितम्बर को कर्मचारी जेलभरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां देंगे। इसके साथ साथ सरकार के दस केबिनेट मंत्रियो के हलकों में पोल खोल अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा की इसके बाद 2 अक्टूबर गाँधी जयंती पर कर्मचारी सुबह नौ से शाम पांच बजे तक सत्याग्रह करेंगे। यही नहीं 23 अक्तूबर को प्रदेश के सभी केबिनेटमंत्रियो के आवाज़ का घेराव किया जाएगा। फिर भी अगर सरकार नहीं मानती तो 15 अक्टूबर को प्रदेश व्यापी हड़ताल कर्मचारी करेंगे। उन्होंने विपक्षी पार्टी इनेलो और कांग्रेस से भी अपील की है की वह उनके मुद्दे को विधान सभा में उठाये और सरकार को जगाने का काम करते।

 

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY