प्रशासन का दावा – कोई भी बेसहारा व्यक्ति ठण्ड में ठिठुरते हुए खुले में नहीं सोयेगा।

0
700

TODAY EXPRESS NEWS : जिला प्रशासन ने बल्लभगढ़ नेशनल हाईवे स्थित फ्लाईओवर के नीचे अस्थाई तौर पर रेन बसेरा बनाया है। 3 दिन पहले ही स्थानीय भाजपा विधायक ने रेन बसेरे के लिए शिलान्यास किया था जो लगभग 6 महीने में तैयार हो पाएगा। इसलिए अस्थाई तौर पर नेशनल हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे रेन बसेरा बनाया गया है। इससे पहले बल्लभगढ़ में कोई भी रेन बसेरा नहीं था।

बल्लभगढ़ के एसडीएम राजेश कुमार की मानें तो यहां पर अस्थाई तौर पर रेन बसेरा बनाया गया है जिसमें 10 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। उन्होंने बतायाा कि फ्लाईओवर के नीचे लघु शंका करने वाले लोगों पर उन्होंने 100 रूपये जुर्माना लगाने का भी अपने अधिकारियों को आदेश दिया है तथा लघु शंका से गंदगी ना फैले इसके लिए 10 अस्थाई रूप से टॉयलेट्स रखवाए जाएंगे।
गौरतलब है की इस तरह के दावे हर साल प्रशासन करता आ रहा है इसके बावजूद देखा जाता है की रेलवे स्टेशन , बस अड्डे और सड़क किनारे फुटपाथों पर सैकड़ो बेघर लोग ठण्ड में ठिठुरते देखे जा सकते है.
 

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY