आप कार्यकर्ता सर्वे फार्म लेकर पहुंचे लोगों के घर

0
593

TODAY EXPRESS NEWS : चंडीगढ़। हरियाणा के 80 फीसदी लोगों का मानना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर में स्कूल,अस्पतालों की स्थिति में सुधार करने व किसानों व बेरोजगारी के मुद्दे पर काम करने को लेकर इच्छा शक्ति का भारी अभाव है। यह जानकारी आम आदमी पार्टी द्वारा हरियाणा में शुरू किए गए डोर-टू- डोर सर्वे के दौरान सामने आई है। इस अभियान के तहत आप कार्यकर्ता अब तक हरियाणा के तीन लाख 15 हजार घरों को कवर कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने इससे पहले दिल्ली में भी यह कैंपेन चलाया था। वहीं की सफलता के बाद अब इसे हरियाणा में लागू किया जा जा रहा है। आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रभारी गोपाल राय के अनुसार आप कार्यकर्ता एक फार्म लेकर हरियाणा के हर घर में दस्तक दे रहे हैं। जिसमें उनसे प्रदेश के स्कूल, अस्पताल,किसानों, बेरोजगार नौजवानों आदि के बारे में सवाल पूछे जा रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली में सरकार द्वारा किए गए कार्य और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में लिए गए बोल्ड फैसले के बारे में बताते हुए जब हरियाणा के मुख्यमंत्री के बारे में पूछा तो ज्यादातर लोगों ने कहा कि इस तरह के फैसले लेना खट्टर के बस की बात नहीं है। आम आदमी पार्टी, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद के अनुसार पूरे हरियाणा के विभिन्न गांवों में 750 से ज्यादा टीमें ये अभियान चला रही हैं। यह टीमें गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर रही हैं जिससे लोग खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। जयहिंद के अनुसार लोग चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा की जनता खट्टर सरकार को अगले चुनाव में उखाड़ फेंकेगी।

आप कार्यकर्ता लोगों से पूछ रहे यह सवाल

-क्या आप सरकारी स्कूलों की पढ़ाई से खुश हैं।

-क्या निजी स्कूल मनमानी फीसें वसूल रहे हैं, और आप इससे परेशान हैं।

– क्या आप सरकारी अस्पतालों की सेवाओं से खुश हैं।

-आपको अभी तक नौकरी क्यों नहीं मिली। आपने कहीं कोशिश की?

-दिल्ली में बुजुर्गों को 2500 रुपये की पेंशन मिलती है? क्या हरियाणा में भी इतनी पेंशन मिलनी चाहिए?

-क्या कभी आपकी फसल बर्बाद हुई है। आपको कितना मुआवजा मिला?

-क्या शहीदों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा मिलना चाहिए।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY