राजपथ गणतंत्र दिवस परेड में डी.ए.वी. शताब्दी काॅलेज के छात्र आदित्यराज का कदमताल

0
901

TODAY EXPRESS NEWS : डी. ए.वी शताब्दी काॅलेज, फरीदाबाद में एक बार फिर हर्षोल्लास एवं गर्व का क्षण आया जब काॅलेज के वाणिज्य विभाग के बी. काॅम. द्वितीय वर्ष के छात्र आदित्यराज का 26 जनवरी को रजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन किया गया। उनका चयन पंजाब के रोपड़ में हुई प्री परेड प्रतियोगिता में प्रदर्षन के आधार पर किया गया। इस प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़ एवं हिमाचल प्रदेष के कैडेट्स ने भाग लिया। दस दिनों के दो षिविरों में कैडेट्स कड़े प्रशिक्षण से गुजरे। अपने डायरेक्टरेट में बेहतर प्रदर्षन करते हुए आदित्य बतौर बेस्ट कैडेट चुने गये। हरियाणा नेवल यूनिट के कैडेट आदित्य के चयन पर काॅलेज प्राचार्य डा. सतीष आहूजा ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। आदित्य ने अपने चयन की सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं गुरूजनों के आषीर्वाद को दिया। उन्होनें इस परेड में षामिल होने के लिए काफी मेहनत की थीं। आदित्य ने डी. ए. वी. शताब्दी काॅलेज के एसोसिएट नेवल अफसर श्री रवि कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए फरीदाबाद से सिर्फ एक कैडेट का ही चयन हुआ है। आदित्य मूलतः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से है। काॅलेज प्राचार्य ने आदित्य के चयन को पूरे फरीदाबाद जिले के लिए एक गारिमामयी उपलब्धि बताते हुए हरियाणा नेवल यूनिट एन. सी. सी. फरीदाबाद की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होनें भविष्य में भी इस प्रकार की उपलब्धि अर्जित करने के लिए आदित्य को शुभकामनाएं दी।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY