“आप” लोकसभा चुनाव के लिए तैयार – जयहिन्द

0
757

TODAY EXPRESS NEWS : रोहतक आम आदमी पार्टी ने आज रोहतक प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द की अध्यक्षता में  प्रदेश स्तरीय बैठक हुई इस बैठक में  प्रदेश प्रवक्तालोकसभा संगठन मंत्रीलोकसभा अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष शामिल हुए और चुनाव प्रचार प्रसार सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई पत्रकारों से बातचीत में प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बताया कि  आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर 20 सदस्यीय राज्य स्तरीय चुनाव कोर कमेटी का गठन किया गया है |  इसके साथ लोकसभा स्तर पर भी 20 सदस्यीय  लोकसभा कोर कमेटी का गठन किया गया है आम आदमी पार्टी ने कार्यकर्ताओं की सहमति के बाद इस कमेटी का गठन किया इस कमेटी का मुख्य काम पुरे हरियाणा में चुनाव प्रचार करनाचुनाव के लिए फंड इकट्ठा करनासभी लोकसभाओं पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को दस हजार पोलिंग स्टेशन व बीस हजार बूथ अध्यक्षों को ट्रेनिग देने का काम करेंगे |

प्रदेशाध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोकसभा स्तर पर 200 प्रचार वाहन 15 अप्रैल से गावं – गावं जा कर दिल्ली के कामों सस्ती बिजली – पानी माफ़बेहतर सरकारी स्कूल-अस्पताल फ्री इलाजफ्री टेस्ट (CT–स्कैन, MRI), किसान को फसल बर्बादी पर 20 हजार प्रति एकड़ मुआवजा गेहूं का समर्थन मूल्य 2650 रूपये प्रति क्विंटल शहीद जवान के परिवार को सम्मान राशि के रूप में 1 करोड़ की आर्थिक मदद जैसे एतिहासिक कार्यों का प्रचार करेंगे व साथ ही भाजपा का 2014 का मेनेफिस्टों साथ लेकर कार्यकर्ता चुनावी मैदान में उतरेंगे दिल्ली के काम और भाजपा के काण्ड घर-घर तक लेकर जायेंगे |

इलेक्शन कोर कमेटी” के सदस्य 

1.      पंडित ओम नारायण (प्रोफेसर)

2.      सोएब आलम (अधिवक्ता)

3.      विशाल खुब्बर  (कृषि विशेषज्ञ )

4.      आर. एस राठी (अधिवक्ता)

5.      कल्याण सिंह (किसान नेता )

6.      लक्ष्य गर्ग  (फार्मासिस्ट)

7.      सुधीर (RTI एक्टिविस्ट)

8.      सुखवीर (इंजिनियर)

9.      अश्वनी दुल्हेड़ा (डॉक्टर)

10.    प्रदीप कुमार (शिक्षक )

11.    योगेश्वर

12.    गिर्राज शर्मा (बिल्डर)

13.    धर्मबीर भड़ाना

14.    महेश यादव (पूर्व सरपंच )

15.    मनोज राठी (समाजसेवी)

16.    सरदार गुरदेव सूरा (किसान)

17.    अनिश खान (डिजाईनर)

18.    अनुप संधू (कृषक)

19.    विमल किशोर (एजुकेशन एक्टिविस्ट)

20.    जसबीर दाहिया (किसान) 

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY