पश्चिम बंगाल की घटना के विरोध में 24 घंटे की हड़ताल पर उतरे डॉक्टर

0
624

TODAY EXPRESS NEWS : पश्चिन बंगाल में  जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना से पूरे देश में  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन में गु्स्सा है जिसके चलते आज एक बार फिर देशभर के डॉक्टर  24 घंटे की हड़ताल पर चले गए हैं  फरीदाबाद में भी आज  सैकड़ों डॉक्टरों ने  बीके चौक पर  2 घंटे का धरना दिया  और  सड़कों पर उतरकर  नारेबाजी की ।  फरीदाबाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन  की प्रधान डॉक्टर पुनीता हसिजा और पूर्व प्रधान डॉ सुरेश अरोड़ा के नेतृत्व में  जहां आज  डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया  वहीं उन्होंने  सड़कों पर उतरकर  विरोध प्रदर्शन किया डॉक्टरों की हड़ताल के चलते  मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा हड़ताल पर उतरे डॉक्टरों का कहना था कि अपनी मांगों को लेकर वह सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए हैं इसलिए पूरे देश भर में 24 घंटे के लिए ओपीडी बंद रखी गई है लेकिन आपातकालीन सेवाएं चालू है कहां है उन्होंने कहा की डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए सेंट्रल एक्ट बनाया जाये, जिसमें ड्यूटी के दौरान डाक्टर के साथ बदसलूकी या मारपीट करने के आरोपी की तुरत गिरफतारी और सख्त कानूनी कार्यवाही हो।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )

CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY