अनुसूचित मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य बनी चमेली देवी, कहा लोकसभा क्षेत्र में लोगों की समस्याओं का करेंगी निदान।

0
2169

TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा चमेली देवी सोलंकी को अनुसूचित मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य बनाये जाने के बाद फरीदाबाद के एक निजी होटल में स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जहां अनुसूचित जातियों को दर्जनों लोगों ने चमेली देवी का गुलदस्तों से स्वागत किया, वहीं चमेली देवी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्हें शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सोंपी है उसका वो बखूबी निर्वाह करेंगी और अपने संसदीय क्षेत्र में आने वाली समस्याओं को हल करेंगी, साथ ही उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों को बराबरी का हक मिलेगा और उन्हें समाज में भी बराबर का सम्मान दिया जायेगा, इतना ही नहीं पिछडे क्षेत्रों में वह लोगों को जागरूक करने के लिये शिविरों का आयोजन भी करेंगी।

चमेली देवी सोलंकी, अनुसूचित मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य।

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY