विजय रामलीला : अफसोस दिन हमारे गर्दिश में आरहे हैं, ज़ेवर तेरी ये प्यारी मुझको रुला रहे हैं – राम

0
1160

TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) विजय रामलीला के इतिहासिक मंच पर प्रभु राम मिले शबरी से। मुनि मतंग के कथन अनुसार शबरी भगवान राम का बरसो से इंतज़ार कर रही थी। भगवान ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण सहित उसको दर्शन दिए। प्रेमा भाव के भूखे भगवान ने शबरी के हाथ से झूठे बेर खाये। शबरी की भूमिका में कमल शर्मा और राम के रोल को सजीव करते सौरभ कुमार ने कमाल का अभिनय किया। इसके बाद इसी मंच दिखाया गया राम और हनुमान का भव्य और मनोरम मिलन। हनुमान ने राम और सुग्रीव की मित्रता करवाई। सुग्रीव बने अमित कपूर और हनुमान के रोल में अरुण भाटिया ने जम के अभिनय किया। बाली का रोल भारत अरोड़ा ने निभाया। इसी मंच ओर कल हुआ बाली वध और हनुमान की लंका को रवानगी। आज होगा लंका दहन।

 

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY