हरियाणा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी पर रेप का मामला दर्ज

0
2139

TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद जिले में रहने वाले हरियाणा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी रेप केस में फंस गए हैं। सुभाष चौधरी पर तेलांगना की एक 32 वर्षीय महिला ने रेप का आरोप लगाया है। मामला दिल्ली के थाना तुगलकरोड  में दर्ज हुआ है। महिला ने चौधरी पर कई बड़े आरोप भी लगाए हैं। महिला का कहना है कि वो दिल्ली की एक कोठी में नौकरी करती थी। उसी कोठी में सुभाष चौधरी मैनेजर की नौकरी करता था। कोठी नंबर 76 लोधी स्टेट में दोनों काम करते थे। महिला का कहना है कि सुभाष चौधरी फरीदाबाद जिले के सेक्टर 14 मकान नंबर 902 में रहता है। जहा मीडिया ने जाकर देखा तो सुभाष चौधरी नहीं मिले घरवालो से पता करने पर मालूम हुआ की वह पिछले कई दिनों से भूमीगति है।सितम्बर 2015 को जब आफिस की मैडम बाहर गईं थीं तो सुभाष चौधरी ने दवाई लगाने के बहाने महिला को बुलाया और 15 सितम्बर को रात्रि लगभग 11 बजे सुभाष चौधरी ने महिला से बलात्कार किया। महिला ने जब इस बारदात का विरोध की तो वहाँ के नौकर विष्णु और शिवाजी रेड्डी भी मौके पर आ गए। सुभाष चौधरी ने उस समय महिला को धमकी दी कि अगर किसी को ये बात तुमने बताई तो तुम्हे जमीन के एक भी पैसे नहीं मिलेंगे और तुम्हे जान से मरवा दूंगा। 23 सितम्बर को कांग्रेसी नेता सुभाष चौधरी ने महिला के साथ तीन बार बलात्कार किया और वो लगातार महिला को धमकी भी देता रहा। परेशान होकर महिला ने दिल्ली में मामला दर्ज करवा दिया है। महिला का कहना है कि सुभाष चौधरी ने उसके साथ चार बार बलात्कार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू हो गई है।

महिला का कहना है कि वो 2011 में अपने गांव की जमीन बेंचना चाहती थी, ये जमीन उसकी माँ के नाम पर थी जिस पर मैनेजर के रूप में काम कर रहा सुभाष चौधरी महिला से बोला कि मैं तुम्हारी गांव की जमीन खरीद लूगां , उस जमीन की कीमत लगभग 25 लाख थी। सुभाष चौधरी ने अपने रिश्तेदार सेवा चौधरी को महिला के गांव भेजा और जमीन के कागजात पर महिला की माँ का अंगूठा लगवा लिया। कागजात पर अंगूठे का निशान लगवाने के बाद सुभाष चौधरी का रिश्तेदार दिल्ली आ गया लेकिन महिला को एक भी पैसे नहीं दिए। 

( F.I.R. COPY )

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY