फरीदाबाद से एक दुष्कर्म के प्रयास की पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

0
990
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT AJAY VERMA ) दिल्ली से सटे फरीदाबाद से एक महिला  ने लगाई प्रधान मंत्री मोदी से न्याय की  गुहार ,मोदी जी सुनिए एक महिला आपसे न्याय की पुकार कर रही है । दिल्ली के संसद भवन से महज मजह 30 किलोमीटर की दूरी से एक दुष्कर्म के प्रयास की पीड़िता ने देश के सबसे बड़े प्रधान सेवक यानी प्रधान मंत्री मोदी से न्याय की गुहार लगाई है।मामला है दिल्ली से सटे फरीदाबाद के राजू नगर इलाके का जहाँ एक महिला ने सीधे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से हाँथ जोड़कर रो-रो कर न्याय की गुहार लगाई है और चेतावनी दी है की यदि उसे न्याय नही मिला तो वह अपने परिवार के साथ आत्मदाह कर लेगी।
इस देश की बीजीपी सरकार महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लाख दावे क्यों न कर ले लेकिन उसी की सरकार में महिलाये सुरक्षित नही है । आये दिन महिलाओ बेटियों के साथ छेड़छाड़ और रेप जैसी घटनाएं आम बात हो गई है। ताजा मामला है फरीदाबाद के राजू नगर इलाके का जहाँ दीवाली की रात एक महिला के घर मे इलाके का एक बदमाश घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन महिला ने उसका विरोध किया तो उसने महिला के साथ न केवल मारपीट की बल्कि उसके कपडे फाड़ कर निर्वस्त्र कर दिया शोर सुनकर उसका पति उसे बचाने पहुंचा तो उसने महिला के पति की पिटाई कर दी  . इतना ही नही अपनी के साथ बदतमीजी होते देख उसकी बेटी भी उसे बचाने दौड़ी लेकिन आरोपी ने उसे भी नही बक्सा उसकी भी पिटाई कर दी जैसे तैसे उन्होंने अपने आप को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई ।घटना के बाद उन्होंने 100 नम्बर पर फोन किया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई ।लेकिन महिला का आरोप है की पुलिस ने बिना उसके बयान लिए आरोपी युवक को रात में ही छोड़ दिया और छूटने के बाद उसने उसे धमकी दी है ।मारने की धमकी दे रहा है। घटना के बाद बेशर्म पुलिस का चेहरा सामने आया उसने पीड़ित महिला का मेडिकल भी नही करवाया पीड़ित महिला अपने पति के साथ खुद सिविल अस्पताल बादशाह खान पहुँची और अपने खर्चे पर अपना और अपने पति का मेडिकल करवाया।घटना की सूचना पा कर BJP विधायक सीमा त्रिखा और मीडिया की टीम अस्पताल पहुँची और महिला से बात की महिला ने रो-रो कर विधायक सीमा त्रिखा को अपना आप बीती बताई। पीड़िता की आप बीती सुन सीमा त्रिखा ने तुरन्त sho को फोन कर मामले में संज्ञान लेने के आदेश दिए और कहा की बीजेपी सरकार में महिलाओ  तिरष्कार सहन नहीं किया जाएगा। 
वही इस घटना में पुलिस  कैमरे पर कुछ भी कहने से बचती रही और कैमरे पर आकर कुछ नही बोली और ऑफ दा रिकॉर्ड बताया की उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिय है।

 

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY