इंजीनियर्स ने हाँथ में झाड़ू लेकर चलाया सफाई अभियान

0
1345
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद नगर निगम की लापरवाही  से पुरे फरीदाबाद शहर में गँदगी का ढेर  लगा हुआ है इसी  अनदेखी के चलते फैली गन्दगी को साफ़ करने के लिए फरीदाबाद के CA ,इंजीनियर्स ने हाँथ में झाड़ू लेकर चलाया सफाई अभियान। चलाया   जिसका विषय था कूड़े-करकट को दूर भगाना है अपने  फरीदाबाद शहर को अच्छे से चमकाना है। जिस तरह शहर में चारो तरफ कचरे के   ढेर का आलम है शहर की जनता बीमारियों से   ग्रसित हो रही है, दुसरी तरफ नगर निगम एवम् सरकार   हाथ पे हाथ धरे बैठे है तभी फरीदाबाद की समाइल कैम्पेन से जुड़े CA और इंजीनियर्स ने यह बीड़ा अपने हाथो में लेकर एक  विशाल सफाई आयोजन किया गया। यह अभियान दशहरा ग्राउंड से चलकर नीलम चौक तक चलाया गया।इस अभियान में शामिल स्थानीय पार्षद पर CA और इंजीनियर्स ने आरोप लगाते हुए कहा की पार्षद साहब यहाँ राजनितिक रोटी सेंकने के लिए आये है।    
 
फरीदाबाद के दशहरा ग्राउंड से शुरू हुए सफाई अभियान का इस अभियान में फरीदाबाद की एक समाज सेवी संस्था के साथ जुड़े  सैकड़ो  CA और इंजीनियर्स ने हिस्सा लिया और शहर के दहशरा ग्राउंड ,और बादशाह खान चौक से नीलम चौक तक सफाई अभियान चलाया इस अभियान में सभी कार्यकर्ताओ ने जहाँ एक ओर सड़क पर झाड़ू लगाई तो वही उन्होंने सड़क किनारे पड़े कूड़े को एकत्रित कर गाडी में भर कर डम्पिंग जॉन पर गिरवाया।सस्था से जुड़े CA ,प्रदीप महापात्रा  बताया की फरीदाबाद के केवल नाम के लिए स्मार्ट सिटी में शामिल है.यहाँ जहाँ देखो गन्दगी ही गन्दगी नजर आती है,इसलिए वह आज अपने हांथो में झाड़ू लेकर सड़को पर निकले है। इतना ही नहीं CA,प्रदीप महापात्रा ने इस अभियान में शामिल हुए  बीजेपी पार्टी से स्थानीय पार्षद पर कटाकच्छ करते हुए बताया की पार्षद साहब इस अभियान में केवल रोटियाँ सेंकने के लिए शामिल हुए है। यदि वह और उनकी पार्टी कुछ करती तो शहर में जगह -जगह गंदगी के अम्बर नजर नहीं आते और उन्हें हाँथ में झाड़ू लेकर सड़क पर नहीं निकलना पड़ता। वही संस्था से जुड़े सुरेंदर सिंह डाबला ने इस फैली गन्दगी के पीछे फरीदाबाद नगर निगम ,निगम के अधिकारी और शहर के नेताओ को जिम्मेदार ठहराया।

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

 

LEAVE A REPLY