उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम की मंत्री रीटा बहुगुणा ने मेला परिसर का अधिकारियों की टीम के साथ दौरा किया

0
622
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) 32 वे अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में पहली बार थीम  स्टेट बने उत्तर प्रदेश की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंची उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम की मंत्री रीटा बहुगुणा ने मेला परिसर का अधिकारियों की टीम के साथ दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने अपने अधिकारियों को कुछ बदलाव करने के भी दिशा निर्देश दिए और उत्तर प्रदेश की तैयारियों को लेकर संतुष्ट नज़र आयी. इस मौके पर उन्होंने उत्तर प्रदेश को मेले का थीम स्टेट बनाये जाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री का आभार जतलाते हुए कहा की 22 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश के क्राफ्ट मैन और सांस्कृतिक कलाकारों की कला देखने का मौका मेला दर्शको को मिलेगा। वहीँ मोक्ष के द्वारा बनारस के घाट भी दर्शक देख पाएंगे। उन्होंने कहा की इस बार का मेला अब और भी उचाईयो को छुएगा। 
CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892
EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY