लक्ष्य के उत्तराखंड में बढ़ते कदम

0
809
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) दिनांक 25 फरवरी 2018 को लक्ष्य की उत्तराखंड टीम दुवारा ” लक्ष्य गांव गांव की ओर” अभियान के तहत एक कैडर कैम्प का आयोजन उत्तराखंड के   जिला उधम सिंह नगर के किच्छा गांव पटेरी में किया गया जिसमे गांव पटेरी केअलावा कई अन्य गाँवो लोगो ने विशेषतौर से महिलाओ ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया |
लक्ष्य की हरियाणा महिला कमांडर कविता जाटव ने कहा कि बहुजन समाज में एक सशक्त सामाजिक आन्दोलन की जरूरत है | इसीलिए लक्ष्य की   टीमें गांव गांव जाकर बहुजन समाज को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक कर रही हैं |  उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने  कहा था कि सामाजिक क्रांति के बिना राजनितिक क्रांति अधूरी है |  उन्होंने बहुजन समाज से आवाहन करते हुए कहा कि वो अपने अधिकारों के लिए एकजुट होये |
 लक्ष्य कमांडर मिलाप सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप बोलते हुए कहा कि सामाजिक क्रांति में  बहुजन समाज की महिलाओ व् युवाओ को आगे लाना होगा | उन्होंने कहा कि लक्ष्य देश में पहला सामाजिक संगठन है जोकि महिलाओ को नेतृत्व दे रहा है और हमारी बहने अपनी जिम्मेदारी बहुत अच्छे से निभा भी  रही है | उन्होंने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि आज भी देश में  बहुजन समाज पर अमानवीय घटनाये हो रही है और सरकारों में बैठे बहुजन समाज के नेता अपना मुँह तक नहीं खोलते है | उन्होंने दबंगो दुवारा   उत्तर प्रदेश के   इलाहाबाद में एल. एल. बी. के दलित छात्र दिलीप की निर्मम हत्या व् उन्नाव में 16 वर्षीय  एक दलित लड़की को जिन्दा जलाने  की घटना पर भी दुःख प्रकट किया |
 लक्ष्य के एन.सी.आर. प्रभारी गंगा लाल गौतम ने बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर के योगदान की विस्तार से चर्चा की | उन्होंने लोगो से लक्ष्य दुवारा चलाये जा रहे सामाजिक आंदोलन में जुड़ने की अपील भी की |
 लक्ष्य के हरियाणा के युथ कमांडर नीरज नारहवाल ने युवाओ से कहा कि स्वाभिमानी लोग ही आंदोलन की भाषा को समझते है अतं उन्होंने युवाओ से आवाहन किया कि वो अपने स्वाभिमान के लिए एकजुटता बनाये |
 लक्ष्य के राष्ट्रीय प्रवक्ता के.पी. गौतम ने आंकड़ों के माध्यम से  देश में बहुजन समाज की स्तिथि को समझाया  | उन्होंने बहुजन नायक मान्यवर  कांशी राम के सामाजिक व् राजनितिक क्षेत्र  में किये गए योगदान की भी विस्तार से चर्चा की और लोगो को बताया की लक्ष्य भी उनके बताये मार्ग पर चल रहा है |
 लक्ष्य के जिला प्रभारी गंगा सागर ने लक्ष्य के उत्तराखंड में बढ़ाते कदमो की विस्तार से चर्चा की |  उन्होंने कहा कि अगर बहुजन समाज पर कही कोई शोषण होता है तो उसको लक्ष्य के कमांडरों के संज्ञान में लेकर आये |  हम लोग उसका डटकर मुकबला करेंगे और दोषी को सजा दिलवाएंगे |
 आयोजक  नन्द लाल गौतम ने सभी लोगो का विशेषतौर से हरियाणा से आई लक्ष्य टीम का धन्यवाद किया और लक्ष्य की इस सामाजिक क्रांति को उत्तराखंड के गांव गांव ले जाने का अस्वासन भी दिया |
CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892
EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY