अग्रवाल वैश्य समाज : डॉ. इंदु गुप्ता को शिक्षा एवं साहित्य प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

0
1138

TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA )फरीदाबाद, 26 फरवरी। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने संगठन की विभिन्न इकाईयों का विस्तार करते हुए डॉ. इंदु गुप्ता को शिक्षा एवं साहित्य प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया हैं। डॉ. इंदु गुप्ता पूर्व में भी शिक्षा एवं साहित्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी संभाल चुकी हैं। उनके अनुभव व कार्यकुशला को देखते हुए समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने एक बार फिर उन्हें अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। अपनी नियुक्ति पर डॉ. इंदु गुप्ता ने समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला सहित अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है वह उस एक बार से खरा उतरेंगी। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही शिक्षा एवं साहित्य जुड़ें वैश्य समाज के लोगों को संगठन से जोडक़र उनके हितों के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य समाज के लोगों की प्रतिभा को उजागर कर उन्हें एकमंच प्रदान करना है। 

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY