OLX लूट डकैती व अन्य वारदातों में शामिल आरोपी को पुन्हाना सीआईए ने लिया रिमांड पर

0
1245

TODAY EXPRESS NEWS (बिलाल अहमद) मेवात :  ऑनलाइन साइटों पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले एक कुख्यात आरोपी को पुन्हाना सीआईए ने 4 दिन की रिमांड पर लिया है।  आरोपी की पहचान आजम पुत्र इबरा निवासी पेमाखेड़ा हाल आबाद तिरवाडा के रूप में हुई है। जो OLX लूट डकैती अन्य वारदातों में शामिल रहता था।

पुन्हाना सीआईए इंचार्ज कुलबीर सिंह

मिली जानकारी के अनुसार सीआईए प्रभारी पुन्हाना कुलबीर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी को सीआईए नूह ने कुछ ही समय पहले दबोचा था।   यह आरोपी लूट डकैती व अन्य मामलों में पुन्हाना पुलिस का भी वांछित अपराधी था। वह बार-बार लूटा आदि वारदातों को अंजाम देता था।  पुन्हाना सीआईए इंचार्ज कुलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी कई मामलों में पुन्हाना पुलिस का वांछित अपराधी था वही पुन्हाना सीआईए पुलिस ने आरोपी आजम पुत्र इबरा को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।   आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।  अन्य कई आरोपियों को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रिमांड के दौरान उक्त आरोपी से बड़ी गुत्थी सुलझने की आशा है। वही उन्होंने कहा है कि इलाके में अपराध बिल्कुल भी बर्दाश्त नही होगा।

आरोपी

 


CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
 सावधान ! अगर टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के नाम पर आपसे कोई रूपये मांग रहा हो या खबर से सम्बंधित कोई शिकायत हो तो ऊपर दिए उक्त नंबर पर शिकायत करे.

LEAVE A REPLY