राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिये निमंत्रण दे रही है महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान

0
878
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही राहुल गांधी की पहली बडी जन आक्रोश रैली के लिये निमंत्रण देने हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान फरीदाबाद पहुंची, जहां उन्होंने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शारदा राठौर और उनकी टीम को निमंत्रण दिया। प्रैसवर्ता कर सुमित्रा चौहान ने जानकारी दी कि पूरे हरियाणा से करीब 10 हजार महिलायें और फरीदाबाद से 1 हजार से ज्यादा महिलायें दिल्ली पहुंचेंगी। इतना ही नहीं चौहान ने कहा कि महिलायें भाजपा सरकार में शोषित हुई हैं जिसका बदला 2019 चुनाव में लेंगी, क्योंकि आज हरियाणा रेप की राजधानी बन गया है।
 कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की 29 अप्रैल को होने जा रही है सबसे बडी जन आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिये ऐडी चोटी का जोर लगा रखा है, इस कडी में हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान भी प्रदेश के हर जिले में जा – जाकर स्वयं सभी को निमंत्रण दे रही हैं ताकि रैली में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को ले जाया जा सके। जिसके लिये सुमित्रा चौहान आज फरीदाबाद पहुंची और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शारदा राठौर द्वारा आयोजित महिलाओं की बैठक को संबोधित किया जिसमे वह भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर बरसती हुई नजर आई।
 इस दौरान सुमित्रा चौहान और शारदा राठौर ने प्रैसवार्ता का आयोजन किया जिसमें उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा से 10 हजार से भी ज्यादा महिलायें दिल्ली पहुंचेगी तो वहीं फरीदाबाद से 1 हजार से ज्यादा महिलायें कूच करेंगी। क्योंकि आज भाजपा सरकार में महिलाओं का शोषण किया जा रहा है आये दिन अत्याचार की खबरें आ रही है इसलिये महिलाओं ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है क्योंकि आज हरियाणा रेप की राजधानी बन गया है। वहीं चौहान ने 12 साल से कम उम्र की लडकियों के साथ रेप के मामले के आरोपी को फांसी के प्रावधान पर भाजपा सरकार को बधाई दी मगर कहा कि सरकार दोगली नीति अपना रही है क्योंकि अगर 13 साल या फिर उससे बडी बेटी के साथ रेप होता है तो क्या वह अत्याचार नहीं होगा सजा सबको बराबर मिलनी चाहिये। इसलिये सभी महिलायें तिरंगी चुनरी ओढ कर दिल्ली जायेंगी और 2019 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनायेंगी।   बाईट- सुमित्रा चौहान, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष  इस दौरान महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शारदा राठौर ने कहा कि बसों में बैठकर हजारों महिलायें फरीदाबाद से दिल्ली कूच करेंगी, क्योंकि महिलाओं में सरकार के खिलाफ रोष है जो कि हाल ही में फरीदाबाद के में किये गये विरोध प्रदर्शनों में देखने को मिला था। वहीं उन्होंने साफ करते हुए कहा कि एक ही गुट में सभी महिलायें दिल्ली जायेंगी, महिलायें सभी एक है उनके कोई गुट नहीं हैं।

CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY