FARIDABAD : तबादला नीति (रेशनलाईजेशन) के विरोध में आज नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

0
901

TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD : तबादला नीति (रेशनलाईजेशन) के विरोध में आज नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर बाल गुहेर कर रहे थे तथा मंच का संचालन कर्मी नेता सोमपाल झिंझोटिया ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि निगम प्रशासन व मेयर सफाई कर्मचारियों को खाली वार्ड बताकर उनमें समायोजित करना चाहती है, जबकि नगर निगम की आबादी के अनुसार यूनियन ने पहले से ही सफाई कर्मचारियों की भर्ती की मांग करती रही है। वर्तमान में भी नगर निगम में 300 सफाई कर्मचारियों के पद खाली पड़े हुए है। इन पदों को भर्ती के माध्यम से भरकर जो वार्ड खाली पड़े है उनमें समायोजित किया जाए न की इन कार्य कर रहे कर्मचारियों को छेड़ा जाए। इसी को लेकर आज यूनियन ने अतिरिक्त आयुक्त के नाम का ज्ञापन उनकी अनुपस्थिति में उनकी पीए रूचि शर्मा को दे दिया है और अतिरिक्त आयुक्त को चेताया है कि सफाई कर्मचारियों को रेशनलाईजेशन के नाम पर तबादला ना किया जाए। साथ ही लेखा विभाग से संबंधित मांगों को लेकर भी वित्तीय नियंत्रक के कार्यालय का भी घेराव किया गया और उनके विभाग से संबंधित मांगों का नोटिस भी उनकी गैर मौजूदगी में लेखा अधिकारी विशाल कौशिक को दिया गया। कर्मचारियों की मांगों में कर्मचारियों का जीपीएफ को कम्प्यूटराईज किया जाए, 2014 से अनुबंध के आधार पर कार्यरत कर्मचारियों को ईपीएफ का लेखा-जोखा उपलब्ध कराया जाए व नगर निगम में कार्यरत अनुबंध आधार के कर्मचारियों का ईएसआई का लाभ दिया जाए व अन्य विभागों की तर्ज पर जीआईएस को नगर निगम कर्मचारियों पर लागू किया जाए। अगर इन सभी मांगों का 15 दिनों के अंदर-अंदर निपटारा नहीं किया जाएगा तो कर्मचारी लेखा विभाग के सामने धरना पर बैठेगें। मीटिंग को अन्य के अलावा नानकचंद खैरालिया, श्रीनंद ढकोलिया, सुदेश कुमार, जितेन्द्र, प्रेेमपाल, गुरचरण खाण्डिया, देवेन्द्र मंझावली, रगबीर चौटाला, दान सिंह, सुरेश, कृष्ण कुमार चिन्डालिया, बल्लू प्रधान, महेश मंगू, जगदीश बालगुहेर, धर्म सिंह मुल्ला, सुखबीर मौर्य, राजबीर चिन्डालिया, रविन्द्र टांक, जयपाल करोतिया, महेन्द्र कुडिय़ा, रामकिशोर, संजय, दीपक, माया देवी, वीरेन्द्र भंडारी, ज्ञानो देवी, शकुन्तला, ममता, रामवती आदि ने सम्बोधित किया।

 

( REPORT BY AJAY VERMA 971 631 6892 )

LEAVE A REPLY