शनिवार को जेजेपी मनाएगी “युवा रोजगार प्रेरणा दिवस”

0
1917
jjp parrty

Today Express News | Ajay Verma | चंडीगढ़12 मार्च।  शनिवार को प्रदेशभर में जननायक जनता पार्टी युवा रोजगार प्रेरणा दिवस” मनाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस के अवसर पर एवं प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को 75 प्रतिशत रोजगार बिल का तोहाफा मिलने पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे। इस प्रेरणा दिवस के अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शाम 7 बजे साइबर चौपाल के माध्यम प्रदेश के युवाओं से जुड़ेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे।

LEAVE A REPLY