Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 19
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » PALWAL : 10 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से होडल में बनेगा 50 बिस्तर का उपमण्डल अस्पताल

PALWAL : 10 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से होडल में बनेगा 50 बिस्तर का उपमण्डल अस्पताल

Ajay vermaBy Ajay verma13/10/2017No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA )  होडल (पलवल), 13 अक्तूबर। केंद्रीय सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता राज्यमंत्री एवं फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर ने आज जिला पलवल के उपमंडल क्षेत्र होडल में 10 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 50 बिस्तर के उपमण्डल अस्पताल का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर हरियाणा श्रम आयोग के वाइस चेयरमैन हरी प्रकाश गौतम, भाजपा जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, पूर्व विधायक राम रतन, उपायुक्त मनीराम शर्मा, होडल की एसडीएम कुमारी प्रीति मुख्य रूप से उपस्थित थे।

गुर्जर ने कहा कि  देश में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार बनी है तब से देश व प्रदेश में गति के पंख लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार चारों तरफ विकास की गति को बढ़ावा दे रही है। श्री गुर्जर ने बताया कि होडल व होडल के आस पास अभी तक कोई अच्छी डिस्पेंसरी भी नहीं थी। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों से किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब से हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार बनी है तो उन्होंने चारों तरफ विकास कार्य को पूरा करवाया है।


उन्होंने बताया कि इस अस्पताल की घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी। यह अस्पताल दिसंबर 2018 तक बनकर पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह अस्पताल तीन मंजिला बनेगा। जिसमें मरीजों के लिए सभी तरह के चैकअप, ऑप्रेशन व वातानुकूलित लेबर रूम, धोबी घाट व किचन आदि जैसी काफी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। श्री गुर्जर ने कहा कि पलवल जिला में डॉक्टरों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पलवल जिले को 30 नए डॉक्टर मिले हैं जिससे यहां मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद की बिल्डिंग के लिए भी मुख्यमंत्री के द्वारा की गई घोषणा के अनुसार किए गए पांच करोड रुपए आ चुके हैं जिससे यह बिल्डिंग जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगी।

इसी कड़ी में कृष्ण पाल गुर्जर ने होडल के सरकारी कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा में पहले ऐसा कोई और कॉलेज नहीं है। यह कॉलेज 22 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से मार्च 2019 तक बनकर तैयार हो जाएगा। यह सरकारी कॉलेज पांच मंजिला बनेगा। जिसमें वाटर हार्वेस्टिंग व सोलर पैनल जैसी सुविधाएं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कॉलेज के बन जाने से बच्चों का भविष्य और उज्जवल होगा।


इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता, होडल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. चरण गोपाल, होडल, कॉलेज की प्राचार्या डॉ. भगवती राजपूत, पुलिस निरीक्षक सुमन कुमार, राधेश्याम कालडा के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

जीराम जी योजना का उद्देश्य हर हाथ को काम और हर चेहरे पर मुस्कान लाना है : विपुल गोयल

09/01/2026

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार को प्रदान किया सम्मान

30/12/2025

नेशनल हाइवे और मेट्रो से जुड़ेगा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय

20/11/2025
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.