Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, February 3
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » पीवीजी मेनन बने ईएसएससीआई के नए सीईओ

    पीवीजी मेनन बने ईएसएससीआई के नए सीईओ

    Ajay vermaBy Ajay verma30/10/2020No Comments2 Mins Read
    PVG Menon

    फरीदाबाद । इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स जगत के नामचीन हस्‍ती पीवीजी मेनन इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स सेक्‍टर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया (ईएसएससीआई) के नए मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) होंगे। इन्‍होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है। इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स सिस्‍टम डिजाइन और मैन्‍यूफैक्‍चरिंग (ईएसडीएम) का अनुभव रखने वाले श्री मेनन इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स उद्योग में प्रसिद्ध है। सीईओ के रूप में ईएसएससीआई का सभी काम खुद संभालेंगे। गवर्निंग काउंसिल के साथ मिलकर भारत में ईएसडीएम के क्षेत्र को नई बुलंदियों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    ईएसएससीआई के चेयरमैन और एचसीएल के संस्‍थापक डॉ. अजय चौधरी ने कहा, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स उद्योग को कुशल कार्यबल देने के लिए गठित ईएसएससीआई ईएसडीएम सेक्‍टर की जरुरतों को पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह संस्‍थान उद्योग जगत, एनएसडीसी, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, केंद्रीय इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एवं सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय के साथ मिलकर देश के युवाओं को कुशल बना रहा है। बीते वर्षों में, लाखों युवाओं को हुनरमंद बनाकर ईएसडीएम उद्योग की जरुरतों की पूर्ति की है। नए सीईओ के रूप में हमें ऐसी व्‍यक्तित्‍व की तलाश थी, जो ईएसडीएम सेक्‍टर के लक्ष्‍य की पूर्ति कर सके। इस क्षेत्र के कौशल विकास की जरुरतों की पूर्ति कर उसे नई बुलंदियों पर ले जाए। इन सभी पहलूओं को ध्‍यान में रखते हुए बोर्ड की ओर पीवीजी मेनन सबसे योग्‍य एवं कुशल व्‍यक्तित्‍व पाए गए है।

    इस मौके पर पीवीजी मेनन ने कहा, ईएसडीएम उद्योग देश में तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र है। इसके विकास की और भी संभावनाएं है। देश की ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा। ईएसडीएम में कार्य करने के अनुभव के कारण मुझे आशा है कि ईएसएससीआई अब एक नई बुलंदी की ओर बढ़ेगी।

    इस भूमिका से पहले पीवीजी मेनन वैन्‍न कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ थे। श्री मेनन को टेक्‍नोलॉजी मैनेजमेंट, मार्केटिंग, तकनीक डेवलपमेंट के क्षेत्र में काम करने का तीन दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। श्री मेनन इंडिया इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एंड सेमीकंडक्‍टर एसोसिएशन का नेतृत्‍व कर चुके है। इसके अलावा एडवांस कंप्‍यूटिंग एंड कम्‍यूनिकेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया में भी अपनी सेवाएं दे चुके है।

    ESSCI new CEO of ESSCI PVG Menon ईएसएससीआई नए सीईओ पीवीजी मेनन
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    अग्रसेन महाराज केवल इतिहास नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और समरस भारत की प्रेरणा हैं : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

    31/01/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने किया ‘संजीवनी’ का लॉन्च – फरीदाबाद की पहली समर्पित 24/7 स्ट्रोक हेल्पलाइन के साथ-साथ स्ट्रोक क्लीनिक एवं एंबुलेंस सर्विस

    28/01/2026

    राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा ‘भारत माता पूजन’ कार्यक्रम से राष्ट्र सेवा का संकल्प

    27/01/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.